सीवान: महाराजगंज में शराब के अड्डे पर पुलिस का छापा, 2000 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट; मिनी फैक्ट्री ध्वस्त

महाराजगंज पुलिस ने मौनिया बाबा महावीरी झंडा मेले से पहले पटेहरा कोटवा गांव में छापेमारी कर 2000 लीटर अर्धनिर्मित शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया है।

Siwan Liquor News : उत्तर बिहार के प्रसिद्ध मौनिया बाबा महावीरी झंडा मेले को देखते हुए महाराजगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में सोमवार की अहले सुबह पुलिस टीम ने पटेहरा कोटवा गांव में छापेमारी कर करीब 2000 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद की. पुलिस ने बरामद शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जबकि अवैध शराब बनाने के लिए तैयार किए गए मिनी फैक्ट्री जैसे सेटअप को भी ध्वस्त कर दिया.

गुप्त सूचना पर सुबह-सुबह पहुंची पुलिस

थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी को सूचना मिली थी कि पटेहरा कोटवा गांव में चोरी-छिपे देशी शराब तैयार करने की तैयारी चल रही है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सोमवार की सुबह गांव में छापेमारी की. पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही अवैध शराब के धंधे से जुड़े लोगों में अफरातफरी मच गई.

2000 लीटर अर्धनिर्मित शराब मौके पर नष्ट

तलाशी के दौरान पुलिस को ठिकाने से करीब दो हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब मिली. पुलिस ने जब्त शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया, ताकि इसका इस्तेमाल अवैध शराब तैयार करने में नहीं किया जा सके. इसके साथ ही शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले मिनी फैक्ट्री जैसे सेटअप को भी पुलिस ने ध्वस्त कर दिया.

पूरे नेटवर्क की पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस अब अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों की पहचान करने के साथ पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है. कार्रवाई के बाद इलाके में शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मची हुई है.

मेले को लेकर पुलिस की विशेष निगरानी

मौनिया बाबा महावीरी झंडा मेले के दौरान किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को लेकर प्रशासन सतर्क है. मेला क्षेत्र और आसपास के इलाकों में पुलिस लगातार निगरानी कर रही है, ताकि शराब की अवैध बिक्री, असामाजिक तत्वों की गतिविधियों और हुड़दंग पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके. कार्रवाई के दौरान पुअनि अमरेंद्र सिंह के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल और स्थानीय चौकीदार मौजूद रहे.

फोटो-अर्धनिर्मित शराब को नष्ट करते पुलिस बल के जवान | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अफजल अनवर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >