लोजपा नेता रईस सहित चार को भेजा गया जेल

सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर स्थित आवास से गिरफ्तार लोजपा (आर) के नेता सह पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान को अन्य तीन साथियों सहित सोमवार को जेल भेज दिया गया. रविवार की सुबह जिला पुलिस की मदद से एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर हथियार के साथ रईस खान सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से ही चारों को नगर थाना में रखा गया था.

प्रतिनिधि, सीवान. सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर स्थित आवास से गिरफ्तार लोजपा (आर) के नेता सह पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान को अन्य तीन साथियों सहित सोमवार को जेल भेज दिया गया. रविवार की सुबह जिला पुलिस की मदद से एसटीएफ की टीम ने छापेमारी कर हथियार के साथ रईस खान सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद से ही चारों को नगर थाना में रखा गया था. सोमवार की देर शाम रईस खान सहित चारों को पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची. जहां भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ थी. इसको लेकर हर जगहों पर पुलिस की तैनाती कर दी गई थी. इस दौरान खुद सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार, एसआइटी प्रभारी अखिलेश कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. पुलिस बार-बार समर्थकों को हटा रही थी. लेकिन समर्थक मानने वाले नहीं थे. बस एक झलक रईस खान को देखना चाह रहे थे. बारी-बारी से पुलिस चारों को अंदर लेकर जा रही थी. मेडिकल जांच के बाद चारों को कोर्ट में लेकर चली गई. इस दौरान उनके समर्थक भी साथ-साथ चल रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >