पूर्व जिप अध्यक्ष लिलावती राजद छोड़ एनडीए का बनेंगी हिस्सा

.पूर्व सांसद मो.शहाबुद्दीन व उनके परिवार से तीन दशक पूराने राजनीतिक नाते अब टूटते नजर आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष लिलावती गिरि से उनके आवास पर मुलाकात की खबर के बाद सोशल मीडिया में राजनीतिक चर्चा तेज हो गयी है.जिसके मुताबिक वे जल्द ही एनडीए के घटक दल का हिस्सा हो सकती हैं.

संवाददाता,सीवान.पूर्व सांसद मो.शहाबुद्दीन व उनके परिवार से तीन दशक पूराने राजनीतिक नाते अब टूटते नजर आ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष लिलावती गिरि से उनके आवास पर मुलाकात की खबर के बाद सोशल मीडिया में राजनीतिक चर्चा तेज हो गयी है.जिसके मुताबिक वे जल्द ही एनडीए के घटक दल का हिस्सा हो सकती हैं. सोशल मीडिया के फेसबुक प्लेटफार्म पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे के लिलावती गिरी को भाजपा नेत्री के रूप में संबोधित करते हुए मुलाकात की एक पोस्ट डालने के बाद अचानक राजनीतिक चर्चायें तेज हो गयी हैं.चर्चा के दौरान लोग मो.शहाबुद्दीन के परिवार से तीन दशक से अधिक के रानीतिक रिश्तों के टूटने के कयास लगा रहे हैं.दूसरी तरफ उनके समर्थक यह भी कह रहे हैं कि दिवंगत मो.शहाबुद्दीन के परिवार से लिलावती गिरि के रिश्ते हमेशा बने रहेंगे. इस संबंध में प्रभात खबर से बातचीत में लिलावती गिरि ने भाजपा में शामिल हो जाने की बातों से इंकार किया.उन्होंने यह अवश्य स्वीकार किया कि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय मेरे यहां आये थे व उनसे शिष्टाचार मुलाकात हुयी.उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि यह तय है कि अब राजद में नहीं रहना है.जल्द नये फैसले से आप सभी अवगत होंगे.देखिये भाजपा व जदयू में से किसमें जाती हूं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >