बड़ी मात्रा में शराब बरामद, तस्कर फरार

उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी वार्ड नंबर नौ स्थित एक घर के आंगन से शराब बरामद की. शराब तस्कर मौका पाकर फरार होने में सफल रहा.

सीवान. उत्पाद विभाग की टीम ने शनिवार की दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एमएच नगर थाना क्षेत्र के लहेजी वार्ड नंबर नौ स्थित एक घर के आंगन से शराब बरामद की. शराब तस्कर मौका पाकर फरार होने में सफल रहा. मामले में उत्पाद अधीक्षक शशांक वर्मा ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के लहेजी वार्ड नंबर नौ स्थित एक घर में भारी मात्र में शराब रखी गई है. सूचना पर उत्पाद थाना के सअनि वीरेंद्र कुमार द्वारा जांच शुरू की गई. जांच के दौरान आंगन में रखे बोरे से बड़ी मात्रा में देसी, और 60.480 लीटर विदेशी व 24. लीटर बियर बरामद किया गया. लेकिन शराब तस्कर फरार होने में सफल रहा. फरार उक्त गांव निवासी नारायण प्रसाद है. पुलिस ने शराब के तीन धंधेबाजों को किया गिरफ्तार बड़हरिया. थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों ने शनिवार की रात में थाना क्षेत्र की विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर शराब के तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने थाना क्षेत्र के गिरिधरपुर में छापेमारी कर शराब के धंधेबाज राजेश राम को गिरफ्तार कर लिया.थाना क्षेत्र के नवकीगंज में छापेमारी कर राजकुमार राम को 31 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया.वहीं शराब के धंधेबाज नरहरपुर के धर्मनाथ साह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने रविवार को शराब के तीनों धंधेबाजों को जेल दिया.छापेमारी के दौरान एसआइ कुंदन कुमार तिवारी,एसआइ अमित कुमार शर्मा,एसआइ मेघनाथ चौधरी सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >