अभियान बसेरा-2 के तहत सात भूमिहीन परिवारों को मिला भूमि बंदोबस्ती पर्चा, जमीन पाकर खिल उठे चेहरे

Siwan News : दरौंदा में 'अभियान बसेरा-2' के तहत सात भूमिहीन परिवारों को भूमि बंदोबस्ती पर्चा सौंपा गया। अंचलाधिकारी ने योजनाओं की जानकारी देते हुए प्रेरित किया। यह सरकार की भूमिहीन परिवारों को अधिकार दिलाने की पहल का हिस्सा है।

Siwan News : दरौंदा बिहार सरकार के अभियान बसेरा-2 के तहत शनिवार को दरौंदा अंचल कार्यालय में भूमिहीन परिवारों के बीच भूमि बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया गया. अंचलाधिकारी वेद प्रकाश नारायण ने सात लाभुक परिवारों को पर्चा सौंपते हुए उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी.

सात लाभुकों को सौंपा गया पर्चा

अंचलाधिकारी वेद प्रकाश नारायण ने बताया कि सरकार का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को भूमि का अधिकार दिलाकर उन्हें स्थायी आवास की सुविधा उपलब्ध कराना है. इस क्रम में सिरसाव पंचायत की रूनी देवी, शालू देवी और बेबी देवी तथा करसौत पंचायत की रामझरी देवी, मैना देवी, लालमती देवी और उमा देवी को भूमि बंदोबस्ती पर्चा प्रदान किया गया.

योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने लाभुकों को भूमि से संबंधित आवश्यक जानकारी दी और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. साथ ही भूमि के उचित उपयोग और उससे मिलने वाले अधिकारों के बारे में भी जानकारी साझा की.

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर अंचल नाजिर अमित कुमार, राजस्व कर्मचारी अमरेंद्र सिंह, बड़ा बाबू नितिन रजत, डीईओ ब्रजेश राज, विकास सिंह, धनु चौहान, अंचल अमीन शैलेश कुमार, परिचारी द्वारिका राम, बीडीसी प्रतिनिधि मुरारी सिंह, नंदकिशोर प्रसाद सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravindra Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >