बंद मकान का दरवाजा तोड़ लाखों की चोरी

महादेवा थाना क्षेत्र के हाकाम गांव में बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने नकद सहित लाखों रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली.पीड़ित मकान मालिक शहाबुद्दीन अंसारी है

प्रतिनिधि, सीवान. महादेवा थाना क्षेत्र के हाकाम गांव में बंद मकान का ताला तोड़ चोरों ने नकद सहित लाखों रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली.पीड़ित मकान मालिक शहाबुद्दीन अंसारी है .घटना के संबंध में बताया जाता है कि शहाबुद्दीन अंसारी के घर कोई नहीं था. जहां शहाबुद्दीन अंसारी सुबह 9:45 बजे मकान का दरवाजा बंद कर बाहर चले गए. वापस 12:00 बजे लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा हुआ है. अंदर प्रवेश किया तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था. इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दिया और पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई. मालिक शहाबुद्दीन अंसारी ने बताया कि चोरों द्वारा कितनी संपति की चोरी की गई है यह आकलन कर पाना मुश्किल है. क्योंकि घर का सारा सदस्य बाहर गए हुए हैं.वापस आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि चोरों ने कितनी संपत्ति की चोरी की है . लाेक अदालत के दौरान टेंट कर्मी आया करेंट की चपेट में सीवान. राष्ट्रीय लोक अदालत के संचालन के दौरान सिविल कोर्ट परिसर में उस समय अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया, जब स्वयंसेवी संस्था द्वारा पक्षकारों के हित में लगाये गये टेंट का एक कर्मचारी राजेश कुमार के सिविल कोर्ट पश्चिमी दीवाल से होकर गुजर रहे विद्युत तार की चपेट में आ गया. टेंटकर्मी टेंट का विस्तार कर रहा था. इसी क्रम में उसके द्वारा उठाया गया लोहे का खंभा विद्युत तार के संपर्क में आ गया. लोहे के खंभे में विधुत का प्रवाह हो गया. उसे तेज का झटका लगा. मौके पर उपस्थित चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार किया. प्राधिकार के पेशकार दीपक मिश्रा ने तुरंत एंबुलेंस को मंगाकर सदर अस्पताल पीड़ित को भिजवाया. जहां उसकी चिकित्सा हो रही है. टेंट कर्मी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >