गरीबों, खेत मजदूरों एवं ग्रामीण श्रमिकों की विभिन्न मांगों को लेकर खेग्रामस (अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा) द्वारा आंदर प्रखंड मुख्यालय पर 13 व 14 अगस्त को आयोजित दो दिवसीय सामूहिक अनशन-सत्याग्रह शुक्रवार को समाप्त हो गया. समापन भाकपा माले केंद्रीय कमिटी सदस्य सह पूर्व विधायक सत्यदेव राम ने पूर्व जिला पार्षद योगेंद्र यादव, शीतल पासवान, पूर्व मुखिया प्रेम राम सहित अन्य अनशनकारियों को जूस पिलाकर कराया.
इस दौरान अंचलाधिकारी व बीडीओ रवि कुमार के साथ आंदोलनकारियों की वार्ता हुई. अधिकारियों ने मांगों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. आंदोलनकारियों ने पात्र लाभार्थियों को पांच किलो राशन, जल-नल योजना की खराब व्यवस्था दुरुस्त कराने तथा भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने की मांग रखी.
अन्य मांगों को सरकार के समक्ष भेजने पर सहमति बनी. मौके पर प्रखंड सचिव युगल किशोर ठाकुर, बीडीसी मुन्ना गुप्ता, जिला पार्षद मंजू देवी, मुखिया शारदा देवी, विनोद यादव, संतोष राम व दीनानाथ राम सहित कई लोग मौजूद रहे.
