सीवान में ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूट, स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारी; 2 बदमाश दबोचे गए

सीवान के टड़वा चट्टी बाजार में ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूट हुई. बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी पर चाकू और गोली से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए दो लुटेरों को पकड़ लिया, जिससे बाजार में हड़कंप मच गया.

सीवान से विवेक प्रजापति की रिपोर्ट

Siwan Crime News : सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा चट्टी बाजार में मंगलवार को ज्वेलरी दुकान में लूट के दौरान बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी पर जानलेवा हमला कर दिया. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने व्यवसायी को पहले चाकू मारा और फिर गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गयी. हालांकि, स्थानीय लोगों की सक्रियता से दो बदमाश पकड़े गये, जबकि अन्य अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये.

दो बाइक से पहुंचे थे करीब छह बदमाश

बताया जा रहा है कि करीब छह बदमाश दो बाइक पर सवार होकर टड़वा चट्टी बाजार स्थित ज्वेलरी दुकान में पहुंचे थे. बदमाशों ने दुकान में घुसते ही लूटपाट शुरू कर दी. अचानक हुई इस वारदात से दुकान में मौजूद लोग सहम गये. इसी दौरान स्वर्ण व्यवसायी ने लूट का विरोध किया.


सीवान में ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूट

विरोध करते ही बदमाशों ने किया हमला

लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया और गोली भी मार दी. गोली और चाकू लगने से व्यवसायी गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. वारदात के बाद अपराधी दुकान से आभूषण और अन्य सामान लेकर भागने लगे.

ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को पकड़ा

लूट की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग सक्रिय हो गये और भाग रहे बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया. ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया. इसके बाद दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया. वहीं, अन्य बदमाश भागने में सफल रहे. बताया जा रहा है कि फरार अपराधियों ने भागने के दौरान हवाई फायरिंग भी की.

घायल व्यवसायी को सीवान किया गया रेफर

गोली और चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल स्वर्ण व्यवसायी को स्थानीय लोगों की मदद से दरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया. हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

मौके से गोली का खोखा बरामद

घटना की सूचना मिलते ही दरौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों द्वारा पकड़े गये दोनों बदमाशों को हिरासत में ले लिया है. घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को गोली का एक खोखा भी बरामद हुआ है. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की.

फरार बदमाशों की तलाश में छापेमारी

पुलिस पकड़े गये दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है. पूछताछ के आधार पर फरार अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने अपराधी शामिल थे और लूटे गये आभूषण व अन्य सामान की कुल कीमत कितनी है.

बाजार में दहशत, जांच में जुटी पुलिस

ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट और गोलीबारी की घटना से टड़वा चट्टी बाजार के व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटना में शामिल सभी बदमाशों की गिरफ्तारी और लूटे गये सामान की बरामदगी के लिए कार्रवाई तेज कर दी गयी है.

Also Read : हाजीपुर में नाव हादसा: बोल्डर से टकराकर बाढ़ के पानी में डूबी नाव, 3 लोग लापता; 7 को बचाया गया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >