सीवान में जदयू की एक सप्ताह में घोषित होगी प्रखंड कमेटियां

सीवान में जदयू की जिला बैठक में संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया गया. कार्यकर्ताओं को डिजिटल और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग का निर्देश दिया गया. एक सप्ताह के भीतर प्रखंड और पंचायत कमेटियों के गठन का आश्वासन मिला.

सीवान. जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्षों, नगर परिषद और नगर पंचायत अध्यक्षों की बैठक बुधवार को जिला अतिथि गृह के मीटिंग हॉल में आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष विकास कुमार सिंह उर्फ जिशु सिंह ने की.

संगठन को पंचायत और बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान

बैठक में जिलाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती को लेकर सभी अध्यक्षों से समीक्षा करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को प्रखंड, पंचायत और बूथ स्तर तक विस्तार देना है.

उन्होंने सभी प्रखंडों में जल्द बैठक आयोजित करने और पार्टी की विचारधारा एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया.

डिजिटल और सोशल मीडिया के बेहतर इस्तेमाल पर जोर

जिलाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल और सोशल मीडिया का है. इसलिए कार्यकर्ताओं को इसका प्रभावी उपयोग करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी प्रशिक्षित होकर पार्टी की नीति और सिद्धांतों को आगे बढ़ाएं.

उन्होंने स्थानीय समस्याओं की जानकारी रखने और उनके समाधान के लिए प्रयास करने की अपील की. जरूरत पड़ने पर समस्याओं को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने की बात भी कही.

एक सप्ताह में कमेटी गठन का दिया भरोसा

बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्षों ने एक सप्ताह के अंदर प्रखंड और पंचायत कमेटी का गठन करने का आश्वासन दिया. साथ ही जल्द ही सभी प्रखंडों में बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक का संचालन जिला प्रवक्ता सुनील कुमार ने किया. इस दौरान माधव सिंह पटेल, सतेन्द्र भारती, प्रभुनाथ महतो, कुंजबिहारी सिंह, जयप्रकाश कुशवाहा, मनोज कुमार सिंह, धनंजय सिंह, संजय महतो, बैद्यनाथ महतो, सतेन्द्र सिंह, नन्हे खान, अंकित कुमार, सतेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य लोग मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >