Viral Video: सिवान में JCB बना दुल्हन का रिश्तेदार, रस्म निभा शादी को बना दिया खास, देखें मजेदार वीडियो

Viral Video: सिवान में रेनू यादव की शादी को जेसीबी ने अनोखा बना दिया. उनकी शादी में जेसीबी ने मटकोर की रस्म को पूरा किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Viral Video Siwan: सिवान जिले के सदर प्रखंड के सियाड़ी गांव में एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां शादी में बुधवार को जेसीबी से मटकोर की रस्म अदा की गई है. सियाड़ी गांव के रहने वाले लालबाबू चौधरी के पुत्र करण यादव की शादी है. उनकी शादी महमदा निवासी शंभू यादव की पुत्री रेनू यादव से 12 फरवरी को होनी है. बारात सियाडी गांव से महम्मदा के लिए जाएगी. इससे पूर्व मटकोर के दौरान बुआ सुगी देवी के साथ-साथ जेसीबी के द्वारा भी मटकोर की रस्म निभाई गयी और शादी को अनोखा बनाने का प्रयास किया गया.

इस बार शादी हो तो अलग अंदाज में हो

जेसीबी का प्रयोग आमतौर पर कंस्ट्रक्शन साइट, मिट्टी को गड्ढे में भरने और भारी सामानों को उठाने के कामों के लिए किया जाता है. लेकिन जेसीबी के द्वारा मटकोर की रस्म को पूरा करना शादी को अनोखा बनाता है. परिजनों ने बताया कि शादी को अलग अंदाज में करने का प्लान था. सभी लोग मटकोर की रस्म को कुदाल से मिट्टी को कोड़ कर पूरा करते हैं, लेकिन जेसीबी से मटकोर की रस्म करने का प्लान बनाया गया. वहीं घर के सभी सदस्यों की रजामंदी थी कि इस बार शादी हो तो अलग अंदाज में हो.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

शादी से पहले होता हैं मटकोर का रस्म

शादी में बारात ले जाने से पहले मटकोर की रस्म को निभाया जाता है. इसके पीछे का कारण धरती माता को निमंत्रण देना है. साथ ही निमंत्रण देने के बाद धरती माता के आशीर्वाद के लिए पूजा स्थल से मिट्टी खोदकर घर पर लाई जाती है. इसी मिट्टी से शादी की बेदी भी बनाई जाती है. जेसीबी से मटकोर की रस्म करने से पूर्व जेसीबी की पूजा अर्चना की गई. पूजा होने के बाद जेसीबी के चालक ने नेग लिया, उसके बाद मटकोर की रस्म अदा की.

इसे भी पढ़ें: Siwan News: कार में 124 किलो गांजा देख पुलिस के उड़े होश, कीमत जान रह जायेंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >