सीवान के डॉक्टर को नेपाल में मिला आयुष सम्मान, होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. जय प्रकाश यादव को मिला इंटरनेशनल अवार्ड

International Ayush Conclave Nepal : सीवान जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब प्रतिष्ठित होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. जय प्रकाश यादव को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 4.0 – नेपाल एडिशन में अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मान से सम्मानित किया गया.

International Ayush Conclave Nepal : (अरविंद कुमार सिंह) सीवान जिले के लिए गर्व का क्षण तब आया जब प्रतिष्ठित होम्योपैथिक विशेषज्ञ डॉ. जय प्रकाश यादव को नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव 4.0 – नेपाल एडिशन में अंतरराष्ट्रीय आयुष सम्मान से सम्मानित किया गया. इस उपलब्धि ने न केवल सीवान बल्कि पूरे बिहार का गौरव बढ़ाया है.

7 देशों के प्रतिनिधियों के बीच मिली बड़ी उपलब्धि

CIVIC इंडिया और नेपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भारत, नेपाल, मलेशिया, कनाडा, यूएई, बांग्लादेश और सिंगापुर समेत 7 देशों के 254 आयुष चिकित्सकों, शोधकर्ताओं और उद्यमियों ने भाग लिया.

काठमांडू में जुटे आयुष क्षेत्र के विशेषज्ञ

कॉन्क्लेव में आयुष चिकित्सा से जुड़े विशेषज्ञों ने स्वास्थ्य, शोध, नवाचार और वैश्विक सहयोग पर अपने विचार साझा किए. कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न देशों के आयुष विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर चिकित्सा क्षेत्र में नए अवसरों को बढ़ावा देना था.

International Ayush Award 2026 वर्ल्ड रिकॉर्ड बना कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण “मोस्ट आयुष डॉक्टर्स इन ए क्लिनिकल डायग्नोसिस सेशन” रहा, जिसमें ऐतिहासिक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया. इस उपलब्धि ने वैश्विक स्तर पर आयुष चिकित्सा पद्धति की प्रभावशीलता और संभावनाओं को नई पहचान दिलाई.

स्वास्थ्य सेवा और समाज सेवा के लिए मिला सम्मान

डॉ. जय प्रकाश यादव को आयुष चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, शोध, नवाचार और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान कार्यक्रम के दौरान विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया.

अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया सीवान और बिहार का मान

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. यादव ने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए गर्व का विषय है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें आयुष चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा.

Bihar Doctor International Award वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने का उद्देश्य

सिविक इंडिया के संस्थापक डॉ. एम. एम. कुरैशी ने कहा कि इंटरनेशनल आयुष कॉन्क्लेव का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर शोध, नवाचार और सहयोग को प्रोत्साहित करना है. नेपाल संस्करण की सफलता आयुष चिकित्सा के अंतरराष्ट्रीय विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी.

Also Read : ‘श्री संकट मोचन मंदिर’ निर्माण की रखी गई आधारशिला, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सारण में हुआ भूमि पूजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >