दोस्त से मिलने रांची से सीवान आए युवक की विवाद में हत्या, आयकर अधिकारी को बनाया गया है आरोपित

दोस्त से मिलने रांची से सीवान आए इंजीनियर की खाने-पीने के दौरान हुए विवाद में हत्या, आयकर अधिकारी को बनाया गया है आरोपित

सीवान के महादेवा ओपी के मालवीय चौक के पास किराये के फ्लैट में खाने-पीने के दौरान हुए विवाद के बाद रांची के एक इंजीनियर की पीटकर हत्या कर दी गयी. घटना के बाद आरोपित आयकर विभाग का अधिकारी बिस्तर लेकर फरार हो गया. मृतक की पहचान हर्षित सिंह के रूप में हुई है, जो झारखंड के रांची निवासी रमेश सिंह का पुत्र था.

मालवीय चौक के पास रामचंद्र सिंह के मकान में आयकर अधिकारी प्रसून पंकज एवं बैंकों की सेवा देने वाली कंपनी रेबिटेक के कर्मचारी प्रीतम कुमार मिश्रा साथ में रहते थे. बुधवार को हर्षित सिंह अपने मित्र प्रीतम मिश्रा से मिलने के लिए सीवान आया था. बुधवार की रात अपने दोस्त के आने की खुशी में प्रीतम मिश्रा ने पार्टी दी थी. पार्टी में आयकर अधिकारी प्रसून पंकज के मित्र भी आये थे. खाने-पीने के दौरान प्रसून पंकज एवं हर्षित सिंह के बीच किसी बात को लेकर बक-झक हो गयी. उसके बाद प्रसून पंकज एवं उसके साथियों ने हर्षित सिंह की जमकर पिटाई कर दी.

शराब के नशे में होने के कारण रात में कुछ पता नहीं चला. सुबह जब पता चला कि हर्षित सिंह की मौत हो गयी है, तो प्रसून पंकज फरार हो गया. एसडीपीओ जितेंद्र कुमार पांडेय ने मृतक के दोस्त से पूछताछ कर रहे हैं.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >