इग्नू की परीक्षा आज से शुरू, सीवान में बदला परीक्षा केंद्र, 5 लाख से अधिक परीक्षार्थी होंगे शामिल

IGNOU June TEE 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून-2026 सत्रांत परीक्षा सोमवार से शुरू होगी. यह परीक्षा 21 जुलाई तक देशभर में आयोजित की जाएगी.

IGNOU June TEE 2026: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) की जून-2026 सत्रांत परीक्षा सोमवार से शुरू होगी. यह परीक्षा 21 जुलाई तक देशभर में आयोजित की जाएगी. पटना क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत राज्य के विभिन्न जिलों में बनाए गए 23 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी परीक्षा देंगे. परीक्षा को लेकर सभी प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

23 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

पटना क्षेत्रीय केंद्र के वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डॉ. ई. कृष्णा राव और सहायक निदेशक डॉ. निलू शर्मा ने बताया कि इस सत्रांत परीक्षा में पांच लाख से अधिक शिक्षार्थी शामिल होंगे. परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित संधारण, समयबद्ध परीक्षा संचालन और आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की पूरी तैयारी की गई है. सभी केंद्रों को स्थानीय प्रशासन, जिला पदाधिकारियों और पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया गया है.

प्रोजेक्ट जमा करने की तिथि बढ़ी

इग्नू ने जून टर्म एंड एग्जामिनेशन (टीईई) के लिए फाइनल प्रोजेक्ट, डिसर्टेशन और इंटर्नशिप रिपोर्ट जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के छात्रों के लिए अब प्रोजेक्ट रिपोर्ट 15 जून 2026 तक जमा की जा सकेगी. विश्वविद्यालय के इस निर्णय से उन छात्रों को राहत मिली है, जो निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना प्रोजेक्ट जमा नहीं कर पाए थे.

सीवान में बदला परीक्षा केंद्र

सीवान में इग्नू सत्रांत परीक्षा 2026 का परीक्षा केंद्र बदल दिया गया है. पहले यह परीक्षा डीएवी पीजी कॉलेज, सीवान में आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे श्याम साईं इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, मैरवा में आयोजित किया जाएगा. यह परीक्षा भी एक जून से 21 जुलाई तक चलेगी.

नई हॉल टिकट जारी, वेबसाइट से करें डाउनलोड

क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आसिफ इकबाल ने बताया कि नए परीक्षा केंद्र पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. परीक्षार्थियों के लिए संशोधित हॉल टिकट भी जारी कर दिया गया है, जिसे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है. परीक्षा से संबंधित किसी भी जानकारी या समस्या के लिए प्राचार्य सह केंद्र अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह से संपर्क किया जा सकता है.

Also Read: siwan news :1 जून को सीवान सदर अस्पताल ओपीडी में चिकित्सकों की ड्यूटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >