पिकअप के धक्के से होटल संचालक की मौत

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीवान मैरवा मुख्य मार्ग स्थित ललित बस स्टैंड के समीप गुरुवार की अहले सुबह पिकअप के चपेट में आने से लखरांव 50 वर्षीय बलिंदर यादव की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 50 वर्षीय बलिंदर यादव के रूप में की गई.

प्रतिनिधि,सीवान. मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीवान मैरवा मुख्य मार्ग स्थित ललित बस स्टैंड के समीप गुरुवार की अहले सुबह पिकअप के चपेट में आने से लखरांव 50 वर्षीय बलिंदर यादव की मौत हो गयी. मृतक की पहचान 50 वर्षीय बलिंदर यादव के रूप में की गई. घटना के संबंध में मृतक के पुत्र सत्येंद्र यादव ने बताया कि सुबह बलिंदर यादव ललित बस स्टैंड स्थित अपने होटल को खोलने जा रहा थे. इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें रौंद दिया घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. चालक पिकअप लेकर फरार हो गया. घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गये. हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. तीन घंटे जाम रही सड़क घटना के बाद पिकअप चालक की गिरफ्तारी और मुआवजा को लेकर आक्रोशित लोगों ने तकरीबन तीन घंटे तक सड़क जाम रखा. इस दौरान आवागमन बाधित करने के लिये आगजनी भी की. लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की.जिसको लेकर सड़क के दिनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई. प्रशासन के वरीय पदाधिकारी के समझाने के बाद मामला शांत हुआ और सड़क जाम हटाया गया. इसके बाद आवागमन सामान्य हुआ. होटल चला कर करता था परिवार का पालन पोषण बलिंदर यादव ललित बस स्टैंड स्थित एक होटल चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था.उसकों एक पुत्र एक पुत्री है. पिता की याद में बच्चे रोते-रोते अचेत हो जा रहे थे. मामले में थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मौत हुई थी. अब तक परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया है आवेदन के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >