बच्चों से एचएम ने उतरवाया पिकअप से जलावन

अभिभावक अपने बच्चों को इस विश्वास के साथ विद्यालय भेजते हैं कि वे बेहतर शिक्षा ग्रहण करेंगे, वहीं कुछ विद्यालयों में एचएम द्वारा उनसे मनमाना कार्य करवाने की भी शिकायतें प्राप्त हाती है. ऐसा ही एक मामला रघुनाथपुर प्रखंड स्थित नया प्राथमिक विद्यालय अहीर टोली में सामने आया है,

प्रतिनिधि, सीवान. अभिभावक अपने बच्चों को इस विश्वास के साथ विद्यालय भेजते हैं कि वे बेहतर शिक्षा ग्रहण करेंगे, वहीं कुछ विद्यालयों में एचएम द्वारा उनसे मनमाना कार्य करवाने की भी शिकायतें प्राप्त हाती है. ऐसा ही एक मामला रघुनाथपुर प्रखंड स्थित नया प्राथमिक विद्यालय अहीर टोली में सामने आया है, जहां के प्रधानाध्यापक द्वारा सभी सुरक्षा मनकों को दरकिनार कर बच्चों से एमडीएम के लिए लाये गये जलावन को पिकअप से उतरवाया गया. हालांकि इसकी पुष्टि प्रभात नहीं करता है. मामला तीन सितंबर का बताया जाता है. जहां मजदूरों की बजाय बच्चों से पिकअप से जलावन उतरवाना मुनासिब समझा. इस कार्य में तकरीबन आठ से 12 बच्चों को लगाया गया था.लोगों का कहना है कि छोटा मोटा कार्य बच्चों से विद्यालय में कराना कोई शिकायत की बात नहीं है, क्योंकि हमलोग भी बचपन में स्कूल में काम किये हैं, परंतु भरे पिकअप से एमडीएम के लिए लाए जलावन को उतरवाना कही से भी जायज नहीं है. लोगों ने इस मामले में डीइओ से जांच कर कार्रवाई की बात कही है. वहीं इस संबंध में एचएम प्रेमचंद प्रभाकर ने ऐसे किसी भी घटना से इंकार किया है. डीपीओ जय कुमार ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है. इसकी जानकारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से प्राप्त कर जांच करायी जायेगी. मामला सत्य पाए जाने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >