तरवारा व दरौंदा में लगा स्वास्थ्य शिविर

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर सीवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की विभिन्न शाखाओं में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान सीवान,गोरेयाकोठी, बसंतपुर और तरवारा शाखा में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए.

सीवान. अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर सीवान सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक की विभिन्न शाखाओं में बुधवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान सीवान,गोरेयाकोठी, बसंतपुर और तरवारा शाखा में स्वास्थ्य शिविर लगाए गए. वहीं दरौंदा प्रखंड में भी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी रामनारायण साह की देखरेख में शिविर संपन्न हुआ.शिविर में पहुंचे ग्रामीणों और ग्राहकों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई. चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का इलाज कर आवश्यकतानुसार दवाइयां उपलब्ध कराईं और स्वास्थ्य संबंधी विशेष परामर्श दिया.तरवारा में आयोजित शिविर में वरीय प्रबंधक रंजीत कुमार सिंह उपस्थित रहे.सीवान शाखा के शिविर में शाखा प्रबंधक जितेंद्र सिंह तोमर तथा बसंतपुर में शाखा प्रबंधक ज्योति ने सक्रिय भूमिका निभाई. सभी शाखा प्रबंधकों ने कहा कि सहकारिता विभाग केवल वित्तीय सेवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने में भी आगे है. स्वास्थ्य शिविर 30 लोगों की हुई जांच प्रतिनिधि, गुठनी. अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर बुधवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में सहकारिता विभाग की ओर से प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शब्बीर अख्तर ने संयुक्त रूप से किया. शिविर में आने वाले ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गई. मौके पर करीब 30 लोगों का उपचार किया गया. इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि सहकारिता के मूल उद्देश्य के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान तक लोगों को बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध कराना प्राथमिकता है.मैके पर प्रखंड प्रमुख विन्ध्वासिनी नारायण सिंह, बीसीओ चिंतेश बैठा, आदेश पाल नितेश कुशवाहा, चिकित्सक डॉ. संजय कुमार, एएनएम शालू कुमारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >