सीवान: एफएलएन प्रशिक्षण के दौरान शिक्षक की बिगड़ी तबीयत, बीपी 220/140 पहुंचने पर पीएमसीएच रेफर

सीवान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में एफएलएन प्रशिक्षण के दौरान एक शिक्षक की तबीयत अचानक बिगड़ गई. बीपी 220/140 तक पहुंचने पर उन्हें गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है. प्रशिक्षण के दौरान गर्मी का असर भी बताया जा रहा है.

Siwan News: सीवान शहर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में चल रहे एफएलएन प्रशिक्षण के दौरान मंगलवार को बड़हरिया प्रखंड के एक शिक्षक की अचानक तबीयत बिगड़ गई. नया प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर जुड़ी राउत के टोला के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनवर अली को प्रशिक्षण के दौरान बीपी बढ़ने के बाद लकवे का झटका आने की बात बताई जा रही है.

घटना के बाद प्रशिक्षण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई. मौके पर मौजूद शिक्षकों और प्रशिक्षण से जुड़े पदाधिकारियों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया.

बीपी बढ़कर पहुंच गया था 220/140

सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, अनवर अली का ब्लड प्रेशर बढ़कर 220/140 तक पहुंच गया था. इसी कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी. डॉक्टरों की निगरानी में इलाज के बाद उन्हें पटना रेफर किया गया.

घटना की जानकारी मिलने के बाद शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, डाइट के प्राचार्य और बड़हरिया प्रखंड के कई शिक्षक सदर अस्पताल पहुंचे और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.

गर्मी के कारण पहले से खराब थी तबीयत

शिक्षकों ने बताया कि मंगलवार की सुबह से ही काफी गर्मी के कारण अनवर अली की तबीयत ठीक नहीं लग रही थी. इसके बावजूद विभागीय निर्देश के अनुसार वह एफएलएन प्रशिक्षण में शामिल हुए थे.

बताया जाता है कि सीवान डाइट में एफएलएन प्रशिक्षण का तीसरा बैच सोमवार से शुरू हुआ है. इसी प्रशिक्षण में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनवर अली भाग ले रहे थे. प्रशिक्षण के दौरान अचानक उन्हें चक्कर आया और वह जमीन पर गिर गए.

सदर अस्पताल पहुंचे कई शिक्षक

घटना की सूचना मिलने के बाद ट्रेनिंग कॉलेज के अधिकारी और बड़हरिया प्रखंड के शिक्षक मनोज राम, जीतेंद्र यादव, विपिन मिश्र, सेराजुद्दीन अहमद, अविनाश कुमार समेत दर्जनों शिक्षक सदर अस्पताल पहुंचे. सभी ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

इसे भी पढ़ें: बिहार में शिक्षकों के लिए नई एसओपी जारी, ट्रांसफर से पहले ये 5 बातें जानना जरूरी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >