सीवान के हसनपुरा में सहयोग शिविर, रजनपुरा और हरपुर कोटवा में 6 मामलों का मौके पर हुआ समाधान

सीवान के हसनपुरा प्रखंड में आयोजित सहयोग शिविरों ने आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है. रजनपुरा और हरपुर कोटवा पंचायतों में लगे इन शिविरों में 20 में से 6 आवेदन तुरंत निपटाए गए, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली.

Siwan News: हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र की रजनपुरा एवं हरपुर कोटवा पंचायत में बुधवार को आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सहयोग शिविर का आयोजन किया गया. शिविर की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) आनंद प्रकाश सिंह ने की. इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे और अधिकारियों को आवेदन सौंपे.

हरपुर कोटवा में 20 आवेदन मिले, चार का हुआ निष्पादन

पहला शिविर सुबह नौ बजे रजनपुरा पंचायत भवन में आयोजित किया गया, जबकि दूसरा शिविर दोपहर एक बजे से हरपुर कोटवा पंचायत के सामुदायिक भवन में हुआ.

हरपुर कोटवा पंचायत में राशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, अतिक्रमण और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें से चार मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए भेज दिया गया.

रजनपुरा में दो मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान

रजनपुरा पंचायत में विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़े कुल 10 आवेदन प्राप्त हुए. इनमें दो मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया. अधिकारियों ने अन्य आवेदनों के भी जल्द निष्पादन का भरोसा दिलाया.

पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना उद्देश्य : बीडीओ

बीडीओ आनंद प्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने और लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लगातार सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों से संपर्क करने की सुविधा मिल रही है.

कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

शिविर में खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी अरुण कुमार, मुखिया नीरज कुमार सिंह, मुखिया मुर्शीद खान, सीओ प्रतिनिधि सौरभ कुमार, जीविका से एकता कुमारी, एमएच नगर थाना की पुअनि मधुरिमा मनीषा, पंचायत सचिव आलोक कुमार, पीआरएस पंकज कुमार, सुमन कुमार, शेराज अली, प्रधान लिपिक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे.

Also Read: बांकीपुर जीतने के बाद क्या करेंगे प्रशांत किशोर, जानिए जन सुराज का अगला प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >