सीवान: हसनपुरा में सात सूत्री मांगों को लेकर माले का दो दिवसीय सत्याग्रह-अनशन शुरू

Maule Satyagraha: भाकपा माले ने हसनपुरा में सात सूत्री मांगों को लेकर दो दिवसीय सत्याग्रह-अनशन शुरू किया है. गरीब परिवारों पर होल्डिंग टैक्स और राशन कार्ड से नाम काटने का विरोध करते हुए, माले ने मूलभूत सुविधाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ देने की मांग की है. इसके साथ ही मासिक पेंशन और कर्ज माफी की भी मांग उठाई गई है.

Maule Satyagraha: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को भाकपा माले हसनपुरा प्रखंड कमेटी की ओर से प्रखंड मुख्यालय परिसर में सात सूत्री मांगों को लेकर दो दिवसीय सत्याग्रह-अनशन शुरू किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड सचिव उमेश प्रसाद ने की. सत्याग्रह में जिला कमेटी सदस्य दयानंद कुशवाहा, कृष्णा यादव, विशुनदेव भगत और लालजी यादव सहित पार्टी कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.

गरीबों पर होल्डिंग टैक्स लगाने का विरोध

सत्याग्रह के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण इलाकों में होल्डिंग टैक्स लगाने पर रोक लगाने की मांग की. इसके साथ ही पानी की सप्लाई समेत अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने, बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाने तथा गरीबों के राशन कार्ड से नाम काटने की प्रक्रिया बंद करने की मांग उठायी गयी.

कार्यकर्ताओं ने गरीब परिवारों को आवास सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ देने की भी मांग की. इसके अलावा सभी गरीबों को छह हजार रुपये मासिक पेंशन देने तथा महिलाओं, गरीबों और किसानों के दो लाख रुपये तक के कर्ज माफ करने की मांग भी रखी गयी.

महंगाई के बीच गरीबों पर अतिरिक्त बोझ का लगाया आरोप

माले कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई और आर्थिक तंगी से गरीब परिवार पहले से परेशान हैं. ऐसे में उन पर अतिरिक्त कर का बोझ डालना उचित नहीं है. सरकार को गरीबों को राहत देने के साथ उनकी बुनियादी समस्याओं का समाधान करना चाहिए.

मौके पर मुस्लिम अंसारी, साधु यादव, खुशियाल साह, अली मियां, अनिल पांडेय, रामवतार मांझी, जनार्दन यादव, शोभा देवी, संजर अंसारी, सोबराती अंसारी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:18 अगस्त से पटना में आमरण अनशन करेंगे छात्र, TRE-4, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा समेत कई हैं मांगें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उमाशंकर राम

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >