प्रखंड मुख्यालय परिसर भी नहीं सुरक्षित, सीवान के गुठनी पशु चिकित्सालय से चोरों ने बाइक उड़ाई, FIR दर्ज

Veterinary Hospital: गुठनी प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पशु चिकित्सालय से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई. ड्यूटी पर तैनात कर्मी गुड्डू यादव ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है.

Veterinary Hospital: गुठनी प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित पशु चिकित्सालय से बुधवार की सुबह अज्ञात चोरों ने स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही प्रखंड मुख्यालय परिसर में मौजूद कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया.

ड्यूटी के दौरान अस्पताल परिसर से गायब हुई बाइक

मिली जानकारी के अनुसार, पशु चिकित्सालय में कार्यरत कर्मी गुड्डू यादव अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल अस्पताल परिसर में खड़ी कर ड्यूटी पर चले गये थे. कुछ देर बाद जब वह बाहर निकले तो उनकी मोटरसाइकिल वहां से गायब थी.

गुड्डू यादव ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका. इसके बाद उन्होंने गुठनी थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ आवेदन दिया.

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

पीड़ित के आवेदन के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस चोरी गयी मोटरसाइकिल की तलाश के साथ चोरों की पहचान करने में जुटी है.

सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान का प्रयास

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. प्रखंड मुख्यालय परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश दूबे

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >