सीवान के गुठनी में धरना-प्रदर्शन और जुलूस से पहले थाने को देनी होगी सूचना, पुलिस ने दिए निर्देश

गुठनी थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार के धरना, प्रदर्शन, जुलूस या रैली के आयोजन से पहले पुलिस को सूचित करना अनिवार्य होगा। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से अपील की है कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

Siwan News: गुठनी थाना परिसर में सोमवार को थानाध्यक्ष सुनील कुमार की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों एवं आम लोगों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले धरना-प्रदर्शन, जुलूस और रैली को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए.

थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि किसी भी प्रकार का धरना, प्रदर्शन, जुलूस अथवा रैली आयोजित करने से पूर्व इसकी सूचना थाना को देना आवश्यक है. उन्होंने कहा कि बिना सूचना अथवा निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने की स्थिति में यदि उसका वीडियो या अन्य साक्ष्य सामने आता है, तो पुलिस नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी.

कार्यक्रम से पहले पुलिस-प्रशासन को दें सूचना

थानाध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों और आम लोगों से अपील की कि किसी भी कार्यक्रम के आयोजन से पहले पुलिस-प्रशासन को इसकी जानकारी दें और आवश्यक अनुमति एवं प्रक्रिया पूरी करें. उन्होंने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने से कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी.

उन्होंने कहा कि समय पर सूचना मिलने से पुलिस प्रशासन आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था कर सकेगा. इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति को रोकने के साथ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी.

जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपील

बैठक में पुलिस की ओर से जनप्रतिनिधियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गयी. थानाध्यक्ष ने कहा कि किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम के आयोजन में नियमों का पालन करना जरूरी है. प्रशासन और आम लोगों के बीच बेहतर समन्वय से क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखा जा सकता है.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में प्रखंड प्रमुख विंध्यवासिनी नारायण सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुभाष ठाकुर, पूर्व प्रमुख सुबोध सिंह, दिलीप गुप्ता, नरेंद्र मोहन वर्मा, लिटिल पांडेय, रविंद्र पासवान, नवमी लाल पासवान, निर्भय शुक्ला, मनोज पांडेय, अंगद पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Also Read: जल्द नये रूप में दिखेगा सोनपुर, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और हरिहरनाथ कॉरिडोर बनेगा गेम चेंजर, मास्टर प्लान पर हुई बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश दूबे

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >