सीवान के गुठनी में ईद मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

गुठनी प्रखंड मुख्यालय में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय द्वारा एक भव्य जुलूस निकाला गया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पैगंबर हजरत मोहम्मद के संदेशों को याद किया. सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से कार्यक्रम संपन्न हुआ.

Eid Miladunnabi Procession: गुठनी प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से भव्य जुलूस निकाला गया. जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद की विलादत की खुशी मनाई. इस दौरान नात-ए-पाक पढ़ते हुए पैगंबर मोहम्मद के संदेशों और शिक्षाओं को याद किया गया.

चिश्तिया जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस

जुलूस का शुभारंभ प्रखंड मुख्यालय स्थित चिश्तिया जामा मस्जिद से हुआ. यहां से जुलूस गुठनी चौराहा, तेनुआ मोड़ सहित विभिन्न मार्गों से गुजरता हुआ पुनः चिश्तिया जामा मस्जिद पहुंचा, जहां इसका समापन किया गया. जुलूस के दौरान लोगों में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा.

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

जुलूस को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे. शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पुलिसकर्मी जुलूस के मार्ग पर लगातार निगरानी करते रहे. संवेदनशील स्थानों पर भी विशेष सतर्कता बरती गई.

भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील

आयोजकों ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस में शामिल होने और आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की. पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में माहौल शांतिपूर्ण रहा.

इसे भी पढ़ें: भरत तिवारी मामले पर बोले सीएम सम्राट चौधरी, कहा- मैं किसी जाति या धर्म का विरोधी नहीं, सुशासन का समर्थक हूं


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंद्र प्रकाश दूबे

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >