सीवान: गुठनी सीएचसी में एक सप्ताह से एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज परेशान

Siwan CHC News : एक सप्ताह से इंजेक्शन नहीं होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड‍़ रहा है. अस्पताल में वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की.

Siwan CHC News : प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पिछले एक सप्ताह से एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण कुत्ता काटने के मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्रतिदिन अस्पताल में डॉग बाइट के कई मरीज पहुंच रहे हैं, लेकिन वैक्सीन नहीं होने से उन्हें निजी मेडिकल दुकानों या अन्य अस्पतालों का सहारा लेना पड़ रहा है.

वैक्सीन नहीं होने से लौट रहे मरीज

ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों ने बताया कि वे सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए निजी अस्पतालों या मेडिकल स्टोर से महंगी एंटी रेबीज वैक्सीन खरीदना मुश्किल साबित हो रहा है.

स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठा रहे सवाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ने के साथ कुत्ता काटने की घटनाओं में भी इजाफा होता है. ऐसे समय में सरकारी अस्पताल में एंटी रेबीज वैक्सीन का उपलब्ध रहना बेहद जरूरी है, लेकिन पिछले एक सप्ताह से वैक्सीन समाप्त रहने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

एंटी रेबीज वैक्सीन की मांग गयी

इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शब्बीर अख्तर ने बताया कि एंटी रेबीज वैक्सीन की मांग विभाग को भेज दी गई है. विभाग से वैक्सीन मिलते ही अस्पताल में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कर दी जाएगी और मरीजों को नियमित रूप से यह सुविधा मिलने लगेगी.

इसे भी पढ़ें: सांप काटने से मासूम की मौत के बाद सीवान सदर अस्पताल में बवाल, डॉक्टर-नर्स से मारपीट, इमरजेंसी वार्ड में तोड़फोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandra Prakash

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >