जीएम ने गोरखपुर-छपरा रेल खंड का किया निरीक्षण

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के साथ गोरखपुर-छपरा मुख्य रेल खंड का संरक्षा निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यालय गोरखपुर और वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे

प्रतिनिधि,सीवान. पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने वाराणसी के मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के साथ गोरखपुर-छपरा मुख्य रेल खंड का संरक्षा निरीक्षण किया. इस दौरान मुख्यालय गोरखपुर और वाराणसी मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे.निरीक्षण के दौरान श्री बोरवणकर ने अपनी विशेष निरीक्षण गाड़ी से भाटपाररानी-बनकटा ब्लॉक खंड पर किमी 417/13-11 पर स्थित लिमिटेड हाइट सबवे का जायजा लिया और मैरवा स्टेशन पहुंचकर वहां चल रहे अमृत भारत स्टेशन योजना के पुनर्विकास कार्यों की प्रगति और मानकों की समीक्षा की.साथ ही, समपार फाटक सं. 104 ए का संरक्षा निरीक्षण भी किया. इसके बाद, जीरादेई-सीवान ब्लॉक खंड पर किमी 395/16-14 पर स्थित समपार फाटक संख्या 95 एसी का निरीक्षण करते हुए वे सीवान स्टेशन पहुंचे. यहां उन्होंने यात्री सुविधाओं का अवलोकन किया और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे पुनर्विकास कार्यों की गति बढ़ाने के निर्देश दिए. श्री बोरवणकर पचरुखी स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने अप लाइन के पॉइंट सं. 206 ए और यार्ड में लॉन्ग वेल्ड रेल संख्या 15 के मानकों का परीक्षण किया. इसके बाद वे छपरा के लिए रवाना हुए.विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने इंटरलॉकिंग स्टैंडर्ड, ब्लॉक वर्किंग, ऑटोमेटिक कलर लाइट सिगनलिंग, रेल पथ, ओवरहेड ट्रैक्शन, सिगनल पोस्ट और ट्रैक्शन पोल की स्थिति का जायजा लिया.साथ ही, विभिन्न स्टेशनों पर साफ-सफाई, सतर्कता निर्देशों का अनुपालन और यात्री सुविधाओं के उन्नयन की जानकारी प्राप्त की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >