पार्सल के नाम पर ठगी करनेवाले गिरोह का खुलासा

सराय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अरतसुआ गांव से पार्सल के नाम पर रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्तार युवकों की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के छोटा माझा गांव निवासी जीतू यादव, सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के सलहा गांव निवासी सुजीत कुमार और तरैया थाना क्षेत्र के भटगाई निवासी अनीश कुमार शामिल है.

प्रतिनिधि, सीवान. सराय थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अरतसुआ गांव से पार्सल के नाम पर रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया हैं. गिरफ्तार युवकों की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के छोटा माझा गांव निवासी जीतू यादव, सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के सलहा गांव निवासी सुजीत कुमार और तरैया थाना क्षेत्र के भटगाई निवासी अनीश कुमार शामिल है. थानाध्यक्ष विकास कुमार बिट्टू ने बताया कि अतरसुआ में सहाडौफाक्स कंपनी में मीशो, फ्लिपकार्ट , आजिओ, मिंत्रा एप से जो भी पार्सल ऑर्डर किया जाता था .उस पार्सल के जगह पर कूड़ा- कचरा भर के डिलीवर किया जाता था.वही डिलीवर पार्सल को कैंसिल कर ग्राहक से ओटीपी मंगा कर अपने यूपीआइ आइडी पर रुपये मांगा लेते थे. इसके बाद इसकी शिकायत पुलिस को मिली और पुलिस शिकायत के बाद अनुसंधान कर रही थी. जहां अनुसंधान के क्रम में शुक्रवार को अरतसुआ में छापेमारी की गई . जहां छापेमारी के दौरान तीनों युवकों को गिरफ्तार किया गया. वहीं इन युवकों के पास से तीन लैपटॉप, तीन मोबाइल, बारकोड स्कैनर सहित 11 सामग्री बरामद की गई है. जहां इन लोगों से पूछताछ के बाद कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए तीनों को जेल भेज दिया गया. प्रतिदिन लोगों को लगाते थे चुना प्राप्त जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए युवक प्रतिदिन ऑनलाइन खरीदारी करने वाले ग्राहकों का चूना लगाते थे. जहां ग्राहकों के सामग्री को कैंसिल कर ग्राहक से ओटीपी पूछते थे और ग्राहक के ऑनलाइन रुपए अपने खाते में मंगा लेते थे. जहां प्रतिदिन 30 से 40 हजार की ठगी किया जाता था. गिरोह की तलाश में जुटी पुलिस जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार युवकों से जब पूछताछ की गई . जहां युवकों की निशानदेही पर पुलिस अन्य जगहों पर भी छापेमारी करेगी. वही गिरोह के अन्य सदस्य भी चोरी छुपे लोगों से ठगी कर रहे हैं .जिसका मास्टरमाइंड कहीं और बैठा है उसकी पुलिस तलाश कर रही है. बोले थानाध्यक्ष तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है जो लोगों से ठगी करते थे. इनके अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है. जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा. विकास कुमार बिट्टू, थानाध्यक्ष, सराय

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >