सीवान के लकड़ी नवीगंज में 347 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर दिलीप साह फरार

लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के लखनौरा गांव में पुलिस ने शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 347 लीटर विदेशी शराब बरामद की. शराब की अनुमानित कीमत छह लाख रुपये बताई जा रही है. मुख्य आरोपी दिलीप साह पुलिस के पहुंचते ही फरार हो गया.

Liquor smuggler absconds: लकड़ी नवीगंज थाना क्षेत्र के लखनौरा गांव में गुरुवार को पुलिस ने शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 347 लीटर विदेशी शराब बरामद की. बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बतायी जा रही है. शराब को गांव स्थित एक दो मंजिले खंडहर मकान में छिपाकर रखा गया था. पुलिस की कार्रवाई की भनक लगते ही शराब तस्करी का आरोपित दिलीप साह मौके से फरार हो गया.

सूचना पर खंडहर मकान में पहुंची पुलिस

थानाध्यक्ष सविता कुमारी ने बताया कि पुलिस टीम को लखनौरा गांव में शराब छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी. इसके बाद टीम ने दिलीप साह के खंडहर मकान में छापेमारी की. स्थानीय चौकीदार विनोद सिंह और शत्रुध्न सिंह के सहयोग से पुलिस ने मकान की तलाशी ली. इस दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गयी.

पुलिस के पहुंचते ही फरार हुआ आरोपित

पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपित दिलीप साह मौके से फरार हो गया. पुलिस के अनुसार, दिलीप साह के खिलाफ शराब कारोबार से संबंधित कई मामले पहले से दर्ज हैं. वह पूर्व में भी शराब से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है. इसके बावजूद शराब के अवैध कारोबार में संलिप्त होने की सूचना पर पुलिस ने उसके ठिकाने पर कार्रवाई की.

प्राथमिकी दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

थानाध्यक्ष सविता कुमारी ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.

पुलिस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप

लखनौरा गांव में पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस टीम आरोपित की गिरफ्तारी के साथ शराब के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में भी लगी है.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >