पीटीईसी में पांच दिवसीय आवासीय एफएलएन प्रशिक्षण शुरू, 177 शिक्षक ले रहे हैं हिस्सा

Siwan News : मैरवा के पीटीईसी में सोमवार से 5 दिवसीय आवासीय FLN प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. इस प्रशिक्षण में जिले के 177 शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं, जिनका उद्देश्य प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाना है.

Siwan News : मैरवा के दरौली मोड़ स्थित पीटीईसी में दिशा मॉड्यूल के तहत सोमवार से पांच दिवसीय आवासीय एफएलएन (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए 177 शिक्षक-शिक्षिकाएं भाग ले रहे हैं.

दीप प्रज्वलित कर हुआ प्रशिक्षण का उद्घाटन

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन शिक्षक संघ के अध्यक्ष उपेंद्र यादव, व्याख्याता अब्दुल वहुद, हरेराम दीक्षित तथा जेडी आलम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद राष्ट्रगान के साथ प्रशिक्षण सत्र की औपचारिक शुरुआत हुई.

नई शिक्षण पद्धतियों का दिया जाएगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को नई शिक्षण पद्धतियों, आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को प्रभावी ढंग से विकसित करने के साथ बच्चों की सीखने की क्षमता बढ़ाने के लिए व्यवहारिक और गतिविधि आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा.

प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर रहेगा फोकस

प्रशिक्षक अब्दुल वहुद ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना तथा उन्हें भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं में सक्षम बनाना है. उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के बाद शिक्षक अपने-अपने विद्यालयों में इन आधुनिक शिक्षण तकनीकों का उपयोग कर बच्चों को अधिक प्रभावी और रुचिकर तरीके से पढ़ा सकेंगे.

प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने की अपील

पीटीईसी की प्राचार्य डॉ. अंकिता ने प्रतिभागी शिक्षकों से प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने और विद्यालयों में इसकी उपयोगिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षकों और शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >