Janata Darbar: अंचल कार्यालय में शनिवार को सीओ मनीष कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में कुल सात आवेदन प्राप्त हुए. इनमें दस्तावेजों की जांच के बाद पांच मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया.
सात मामलों में पांच का मौके पर हुआ निपटारा
सीओ मनीष कुमार ने बताया कि जनता दरबार में सात नये मामले प्राप्त हुए थे. दोनों पक्षों की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच और सुनवाई के बाद पांच मामलों का ऑनस्पॉट निष्पादन कर दिया गया.
दो मामलों की अगली सुनवाई शनिवार को
सीओ ने बताया कि शेष दो मामलों का निष्पादन दस्तावेजों की जांच पूरी होने के बाद किया जायेगा. इन मामलों की अगली सुनवाई अगले शनिवार को होने वाले जनता दरबार में की जायेगी.
अधिकारी और अंचलकर्मी रहे मौजूद
जनता दरबार में राजस्व पदाधिकारी सौरभ कुमार, एसआइ कुंदन कुमार तिवारी सहित अन्य अंचलकर्मी मौजूद रहे. अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित दस्तावेजों के आधार पर मामलों की सुनवाई की.
