बिना लाइसेंस के ही चल रही हैं पटाखे की दुकान

दीपावली को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है. सरकार ने पटाखा बिक्री के लिए लाइसेंस अनिवार्य किया है. जिले में पटाखा बिक्री के लिए पहले अस्थायी लाइसेंस लेना अनिवार्य हैं. शहर में पटाखों के अवैध भंडारण पर कार्रवाई को लेकर पुलिस व जिला प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है.

प्रतिनिधि, सीवान. दीपावली को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है. सरकार ने पटाखा बिक्री के लिए लाइसेंस अनिवार्य किया है. जिले में पटाखा बिक्री के लिए पहले अस्थायी लाइसेंस लेना अनिवार्य हैं. शहर में पटाखों के अवैध भंडारण पर कार्रवाई को लेकर पुलिस व जिला प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है. अधिकारियों की लापरवाही से इस धंधे से जुड़े लोगों के हौसले बुलंद हैं दीपावली व छठ पूजा के मौके पर शहर में जमकर आतिशबाजी होती है. सूत्रों की मानो तो ज्यादा मुनाफा के चक्कर में कई पटाखा कारोबारी कम खर्च में शहर में ही पटाखे का निर्माण कर कई गुना दाम में पटाखे की बिक्री के चक्कर में लोगों की जान से खिलवाड़ करने से नहीं चूकते हैं. इधर दीपावली में महज चार दिन बाकी हैं लेकिन शहर में पटाखों के अवैध भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन या पुलिस प्रशासन के द्वारा छापेमारी नहीं की जा रही है. पटाखा कारोबारी फायदे के चक्कर में सिर्फ ज्यादा से ज्यादा कमाई पर ध्यान देते हैं. शटर बंद कर होता है पटाखा का कारोबार पुलिस व प्रशासन से बचने के लिए दुकानों का शटर बंद ही रखा जाता है. लेकिन शटर के बाहर से ही थोक व खुदरे पटाखों की सूची तैयार कर माल उपलब्ध करा दिया जाता है. इन दुकानों में अग्निशमन विभाग के दिशा निर्देश का भी पालन नही किया जा रहा है. जिला प्रशासन ने सभी पटाखे कारोबारी को पहले ही दिशा निर्देश देते हुए अस्थाई लाइसेंस लेने के बाद ही पटाखे का बिक्री करने के निर्देश दे चुके हैं. शहर के मुख्य बाजार के कई इलाकों से जिले के ग्रामीण क्षेत्र से लेकर अन्य राज्यो तक पटाखे की थोक सप्लाई बड़े पैमाने में नियमों को ताक में रखकर हर रोज की जा रही है. पटाखा की लाइसेंस मात्र चार दुकानों की और सजे सैकड़ो से अधिक- बताते चलें की जिले के मात्र चार ही पटाखा कारोबारी के पास लाइसेंस है. जबकि बाजारों में नजर घुमाया जाय तो दीपावली और छठ पर्व में केवल जिला मुख्यालय में सैकड़ों से अधिक दुकानें सजी है. जो अग्निशमन विभाग के नियमों को ताक पर रख पटाखा की बिक्री कर रहे हैं. लेकिन स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग इस पर अबतक कोई कार्रवाई नही की हैं बोले पदाधिकारी- पटाखा कारोबारी अस्थाई लाइसेंस लेने के बाद ही पटाखे की बिक्री कर सकते हैं. पटाखा दुकानों की जांच करवाया जा रहा है. वहीं अवैध भंडारण की सूचना मिलने पर कार्रवाई होगी. विजय कुमार चौधरी, नगर इंस्पेक्टर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >