Siwan weather : जिलेवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.मौसम विभाग के अनुसार 12 जून को कई इलाकों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा तेज हवाएं चलने की संभावना है. बिहार में मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है.दिन का अधिकतम तापमान 35 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. बारिश और बादलों के कारण तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.मौसम विभाग ने लोगों को आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान खुले मैदान, पेड़ तथा बिजली के खंभों के नीचे खड़े नहीं होने की सलाह दी है.किसानों को भी मौसम को देखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की सलाह दी गयी है.
Siwan weather : जानें आज कैसा रहेगा सीवान का मौसम

प्रतीकात्मक तस्वीर
Copied link
Siwan weather : जिलेवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.मौसम विभाग के अनुसार 12 जून को कई इलाकों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश तथा तेज हवाएं चलने की संभावना है. बिहार में मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा […]