सीवान में फेसबुक तस्वीरों के दुरुपयोग की धमकी, युवक ने महिला पर लगाया परिवार को बदनाम करने का आरोप

नौतन में एक महिला पर फेसबुक फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Siwan cyber fraud : नौतन गांव बाजार निवासी शंभू गुप्ता ने एक महिला पर फेसबुक से उनकी और परिवार के सदस्यों की तस्वीरें लेकर एडिट करने तथा सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने नौतन थाने में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कर आरोपित महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

फेसबुक से तस्वीरें लेकर आपत्तिजनक इस्तेमाल का आरोप

थाने में दिये आवेदन के अनुसार, शंभू गुप्ता का आरोप है कि गोपालगंज जिले के एक थाना क्षेत्र के देवगांव निवासी महिला ने फेसबुक से उनकी तस्वीरों का स्क्रीनशॉट लिया. इसके अलावा उनके माता-पिता और बहन की तस्वीरें भी फेसबुक से लेकर उन्हें अपनी तस्वीर के साथ जोड़कर आपत्तिजनक तरीके से इस्तेमाल करने की धमकी दी जा रही है.

तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी से परेशान

आवेदक का आरोप है कि महिला तस्वीरों को फेसबुक समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रही है. तस्वीरों के गलत इस्तेमाल के जरिये उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की धमकी दी जा रही है.

आवेदन मिलते ही पुलिस ने शुरू की जांच

आवेदन मिलने के बाद नौतन पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है और मामले की जांच की जा रही है. जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

परिवार में चिंता, कार्रवाई की मांग

घटना को लेकर पीड़ित परिवार में चिंता का माहौल है. परिवार के सदस्यों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सोशल मीडिया पर तस्वीरों के संभावित दुरुपयोग को रोकने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवनाथ पांडेय

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >