प्रशिक्षण से अनुपस्थित कर्मियों से स्पष्टीकरण

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिले में आठ स्थलों पर मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा. वहीं प्रथम दिन शुक्रवार को प्रशिक्षण से अनुपस्थित कर्मियों से जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण पूछा है.

प्रतिनिधि, सीवान. विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर जिले में आठ स्थलों पर मतदानकर्मियों का प्रशिक्षण दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा. वहीं प्रथम दिन शुक्रवार को प्रशिक्षण से अनुपस्थित कर्मियों से जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्टीकरण पूछा है. पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी एक, मतदान पदाधिकारी दो, मतदान पदाधिकारी तीन एवं माइक्रो प्रेक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. प्रशिक्षण के लिए जिला के आठ स्थल का चयन किया गया है. इसमें इस्लामिया उच्च विद्यालय सीवान, जीडीके उच्च विद्यालय रसीद चक मठिया, राजा सिंह कॉलेज सीवान, राजदेव सिंह कॉलेज सीवान, मध्य विद्यालय नया बाजार उर्दू सीवान, आदर्श वीएम मवि सीवान, राजवंशी देवी बालिका उच्च विद्यालय सीवान व डीपीआर डिग्री कॉलेज सीवान शामिल है. प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह उप निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण उपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि स्वयं जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा प्रशिक्षण केंद्रों पर नजर रखी जा रही है. उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग के अद्यतन दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण की व्यवस्था एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण पर प्रशिक्षण प्रबंधन कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं सहयोगी पदाधिकारी द्वारा भी नजर रखी जा रही है. वहीं बताया कि सभी मास्टर प्रशिक्षक द्वारा बेहतर ढंग से प्रशिक्षण दिया जा रहा है. मतदान पदाधिकारी एवं माइक्रो प्रेक्षक पूरी गंभीरता से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. इवीएम/वीवी पैट का हैंड्स ऑन कराया जा रहा है. जिससे मतदान पदाधिकारी बीयू, सीयू एवं वीवी पैट को स्वयं कनेक्शन कर इवीएम को संचालित कर रहे हैं. मुख्य प्रशिक्षक ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने 100-100 मॉक पोल का अभ्यास किया और मतदान पर्चियों की गिनती कर पूरी प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझा. इसके साथ ही उन्हें ईवीएम, वीवीपैट, मॉक पोल सहित अन्य मतदान उपकरणों और तकनीकी जानकारियों की जानकारी भी दी गई. प्रशिक्षण के उपरांत कर्मियों की परीक्षा भी ली गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >