इवीएम कमिशनिंग का काम शुरू

अनुमंडल मुख्यालय के एसकेजेआर हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज परिसर में विधानसभा चुनाव के प्रयोग होने वाले इवीएम के कमिशनिंग का काम शुरू हो गया है.

प्रतिनिधि,महाराजगंज. अनुमंडल मुख्यालय के एसकेजेआर हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज परिसर में विधानसभा चुनाव के प्रयोग होने वाले इवीएम के कमिशनिंग का काम शुरू हो गया है. सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ बिंदु कुमार ने बताया कि प्रत्याशियों की मौजूदगी में इवीएम कमिशनिंग का काम शुरू हुआ है. उन्होंने बताया कि महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में चयनित 371 बूथों के लिए इतने ही इवीएम का कमिशनिंग कराया जा रहा है. सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि कमिशनिंग के लिए कुल इवीएम का बीस प्रतिशत ईवीएम का कमिशनिंग होगा. उस हिसाब से तकरीबन 445 इवीएम का कमिशनिंग कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि सभी प्रत्याशियों को ईवीएम कमिशनिंग की पूर्व सूचना दे दी गई है. प्रत्याशियों के सामने इवीएम का कमिशनिंग कराया जा रहा है. इवीएम कमिशनिंग को ले परिसर में एलइडी टीवी लगाया गया है. जहां बैठकर प्रत्याशी इवीएम की कमिशनिंग को देख रहे हैं. कमिशनिंग के बाद इवीएम को निर्धारित बज्र गृह में सुरक्षित रखा जाएगा. जिसे डिस्पैच सेंटर से चुनाव से पूर्व अधिकृत पदाधिकारी को सौंपा जाएगा. उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर तक इवीएम कमिशनिंग का समय निर्धारित किया गया है. इस अवधि में किसी भी हालत में इवीएम कमिशनिंग का काम पूरा करवा लिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >