यूपी पुलिस हुई सख्त, बॉर्डर से आना जाना बंद

गुठनी : यूपी के बॉर्डर श्रीकलपुर चेक पोस्ट से बिहार में प्रवेश करना या यूपी तरफ जाना यूपी प्रशासन के सख्त होने से पूरी तरह बंद हो गया है. गुरुवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में मात्र तीन लोग बिहार में प्रवेश किये थे. वह भी सक्षम पदाधिकारी से निर्गत पास के माध्ययम […]

गुठनी : यूपी के बॉर्डर श्रीकलपुर चेक पोस्ट से बिहार में प्रवेश करना या यूपी तरफ जाना यूपी प्रशासन के सख्त होने से पूरी तरह बंद हो गया है. गुरुवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में मात्र तीन लोग बिहार में प्रवेश किये थे. वह भी सक्षम पदाधिकारी से निर्गत पास के माध्ययम से. श्रीकलपुर चेककपोस्ट, सोहगरा चेकपोस्ट, डरैला का यूपी सीमा सहित प्रखंड के सभी सीमावर्ती सड़कों को दोनों ही प्रदेशों के प्रशासन द्वारा पूरी तरह लॉक कर दिया गया है. यूपी का सीमावर्ती अंचल होने के नाते गुठनी प्रखंड के काफी लोगों का गैस कनेक्शन यूपी से है. काफी लोगों का इलाज देवरिया गोरखपुर से होता है. यूपी में डीजल सस्ता होने के नाते सभी किसान यूपी से डीजल लाते थे. इस बंदी से सबकी परेशानियां बढ़ गयी है. श्रीकलपुर चेक पोस्ट पूरी तरह बंद है. खाद्यान्न के वाहनों पर केवल चालक व उप चालक को ही प्रवेश करने दिया जा रहा है. चेक कपोस्ट प्रभारी हरिवंश यादव ने बताया आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर किसी भी व्यक्ति का आना जाना पूर्ण रूप से बंद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >