चार लाख की अंग्रेजी शराब जब्त

मैरवा मुख्य मार्ग पर गुठनी चौराहा के समीप शुक्रवार की देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया. इस दौरान पुलिस ने कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जतौर के रास्ते तस्करों द्वारा शराब लाया जा रहा है.

गुठनी. मैरवा मुख्य मार्ग पर गुठनी चौराहा के समीप शुक्रवार की देर रात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी किया. इस दौरान पुलिस ने कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि जतौर के रास्ते तस्करों द्वारा शराब लाया जा रहा है. इस सूचना के बाद सघन जांच शुरू कर दिया .कार के अंदर से 355 पीस (266 लीटर) अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. जिसकी कीमत बाजार में 4 लाख रुपये बतायी जा रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किये गये तस्करों की पहचान हरियाणा के रोहतक जिले के आइएमटी थाना क्षेत्र के रुड़की गांव निवासी अंकित, सदर थाना क्षेत्र के रोहतक गांव निवासी विकास और सोनीपत थाना क्षेत्र के छीतौली गांव निवासी संजीत कुमार के रूप में हुई हैं. उन्होंने बताया कि इस कांड में संलिप्त अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. शराब की डिलीवरी मुजफ्फरपुर में करनी थी. 540 बोतल शराब बरामद नौतन. थाना क्षेत्र के सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से सटे शाहपुर नहर के पास गुप्त सूचना पर पुलिस ने बाइक सहित 540 बोतल देसी शराब बरामद किया है. वहीं बाइक से ला रहा शराब तस्कर पुलिस को देखकर भागने में सफल हो गया. थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार ने बताया कि अज्ञात शराब तस्कर के विरुद्ध शराब अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >