सड़क पर अतिक्रमण, कहां चलें लोग

शहर की प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण के चलते लाेगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है.ऐसा ही हाल अस्पताल रोड का है.अस्पताल रोड में अतिक्रमण के कारण लगने वाली जाम से हर कोई परेशान है. अस्पताल रोड में कही- कही सड़क किनारे की जमीन पर अवैध कब्जा है. इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं.

प्रतिनिधि,सीवान. शहर की प्रमुख सड़कों पर अतिक्रमण के चलते लाेगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है.ऐसा ही हाल अस्पताल रोड का है.अस्पताल रोड में अतिक्रमण के कारण लगने वाली जाम से हर कोई परेशान है. अस्पताल रोड में कही- कही सड़क किनारे की जमीन पर अवैध कब्जा है. इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं. सड़क अतिक्रमण से कराह रहा है.नागरिक को पैदल चलना मुश्किल हो गया है. यह सब देखते हुए भी जिम्मेदार मूकदर्शक बने हैं.इस मार्ग पर अस्पताल मोड़, गौशाला और पकड़ी मोड़ बस स्टैंड के पास समस्या गंभीर है. अतिक्रमण इस कदर है कि 30 फुट चौड़ी सड़क के तकरीबन दस फुट हिस्से में फुटपाथी दुकान लगते हैं.शेष बीस फीट की सड़क बस स्टैंड बन गयी है.लिहाजा मार्ग पर जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है. शहर के अस्पताल रोड अतिक्रमण की समस्या लाइलाज है. अतिक्रमण से शहर में प्रत्येक दिन जाम लगता है. अतिक्रमण का दायरा दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. 30 फुट चौड़ी सड़क 20 फुट में सिमट गई है. 500 मीटर की दूरी तय करने में 30 मिनट लग जाती हैं. पहले अस्पताल मोड़ से सदर अस्पताल तक अतिक्रमण का दायरा था.अब पकड़ी मोड़ तक अतिक्रमण ने सड़क को संकीर्ण कर दिया है. शहरवासियों के लिए जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए फुटपाथ को किनारे के दुकानदारों ने अपने कब्जे में कर लिया है. फुटपाथ के अलावा दोनों तरफ से पांच -पांच फुट सड़क को ठेला दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमित कर लिया गया है. शेष बचे बीस फुट में नागरिकों और वाहनों का आवागमन होते रहता है. गौशाला के समीप सड़क पर स्टैंड गौशाला के समीप 30 फुट चौड़ी सड़क मात्र 10- 12 फुट में ही सिमट कर रह गई हैं. क्योंकि इस स्थान पर 20 फिट में स्टैंड सजती हैं.जो बड़हरिया स्टैंड के नाम से जाना जाता हैं. वही उसके आगे सड़क पर ही नालियों का पानी गिरता है. जिससे लोगो को आने जाने में काफी परेशानी होती हैं .जहां पांच फिट में लोग आवागमन करते हैं. क्लिनिक में आने वाली बाइक लगती हैं सड़क पर बताते चलें की जब से यातायात थाना खुला है तब से सड़क पर लगने वाले वाहनों से जुर्माना वसूला जा रहा हैं. लेकिन अस्पताल रोड में गौशाला के समीप चिकित्सकों के क्लिनिक में आने वाले लोगो का बाइक व चार पहिया वाहन सड़क पर ही लगती हैं. लेकिन यातायात थाना जुर्माना तो दूर उस स्थान पर नजर उठाकर भी नहीं देखती हैं.जिससे प्रतिदिन इस स्थान पर जाम लगना आम बात हो गया हैं. हाल ही में थमाया गया था नोटिस बताते चलें कि अस्पताल रोड में बढ़ते ट्रैफिक जाम और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया था. अनुमंडल दंडाधिकारी ने अस्पताल रोड पर अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 35 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया था. हालांकि जिन प्रतिष्ठानो को नोटिस थमाया गया.उन्होने प्रतिष्ठान के आगे नो पार्किंग की बोर्ड लगा डाला.हालांकि नो पार्किंग के बावजूद भी उनके प्रतिष्ठान में आने वाले लोगो की वाहन सड़क पर ही लगती हैं. वन वे के बाद भी वाहनों का होता है इंट्री एक तो सड़क पर अतिक्रमण के कारण जाम लगता ही हैं. वही दूसरी तरफ बाइपास मोड़ से अस्पताल मोड़ वन वे होने के बाद भी ट्रैफिक की देखरेख में वाहनों का इंट्री कराई जाती है. यह भी जाम लगने का एक मुख्य कारण है . बोले जिम्मेदार जाम से निजात के लिए जगह- जगह जवानों की तैनाती की गई हैं.जिनके भी प्रतिष्ठान के आगे लोग सड़क पर दुकान लगाते है.उनपर कार्रवाई होगी. अभय नंदन कुमार, यातायात ,थानाध्यक्ष, सीवान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >