कई क्षेत्रों में 20 से 32 घंटे तक बाधित रही बिजली

तीन अक्तूबर की रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश व आंधी से बिजली कंपनी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है. वहीं कई क्षेत्रों में 20 से 32 घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रही. तेज बारिश व आंधी में सबसे अधिक क्षति पोल व तार की हुई है. महाराजगंज व सीवान डिवीजन में 300 से अधिक पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 11 लाख रूपये से अधिक बतायी जा रही है.

प्रतिनिधि, सीवान. तीन अक्तूबर की रात से शुरू हुई मूसलाधार बारिश व आंधी से बिजली कंपनी को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है. वहीं कई क्षेत्रों में 20 से 32 घंटे बिजली की आपूर्ति बाधित रही. तेज बारिश व आंधी में सबसे अधिक क्षति पोल व तार की हुई है. महाराजगंज व सीवान डिवीजन में 300 से अधिक पोल क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिसकी अनुमानित कीमत 11 लाख रूपये से अधिक बतायी जा रही है. एक अनुमान के मुताबिक सीवान डिवीजन में 170 से 200 पोल के क्षतिग्रस्त होने का अनुमान है. जिसकी कीमत सात से आठ लाख रूपये बतायी जा रही है. रघुनाथपुर परिक्षेत्र के सहायक विद्युत अभियंता रवि प्रकाश ने बताया कि आंधी व बारिश में 75 से 80 पोल क्षतिग्रस्त हुआ है. जिससे कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति घंटों बाधित रही. वहीं सीवान ग्रामीण क्षेत्र के सहायक विद्युत अभियंता प्रशांत कुमार जायसवाल ने अपने क्षेत्र में 40 से अधिक पोल के क्षतिग्रस्त होने का दावा किया. जबकि मैरवा परिक्षेत्र के सहायक विद्युत अभियंता निहाल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कम से कम 50 पोल क्षतिग्रस्त हुआ है. वहीं उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर तीन बजे तक नौतन प्रखंड के कई क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित रही. उन्होंने बताया कि 33 केवी को रि स्टोर कर लिया गया है, जल्द ही बाधित क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी. वहीं सीवान शहरी क्षेत्र के सहायक विद्युत अभियंता शिवशंकर सिंह ने बताया कि पुलिस लाइन में पोल गिरने से एक ट्रांसफॉर्मर को क्षति पहुंचा है, जिसे समय रहते दुरूस्त कर लिया गया. वहीं विभाग की बातों पर गौर करें तो आंधी व बारिश के चलते विभाग को लाखों रूपये का नुकसान हुआ है, जिसमें उपकरण सहित बिजली की खपत नहीं होना शामिल है. तितरा फीडर 32 घंटे रहा बाधित तीन अक्तूबर की आधी रात से शुरू हुई बारिश का कहर 4 अक्तूबर को देर शाम तक जारी रहा. इस दौरान 188.25 एमएम बारिश हुई. वहीं बिजली की आपूर्ति पर काफी चोट किया. मैरवा सब डिवीजन के अधीन तितरा फीडर तीन अक्तूबर की रात एक बजे से 5 अक्तूबर के दोपहर दो बजे तक तकरीबन 32 घंटे प्रभावित रहा. ऐसे में 4 से 5 हजार उपभोक्ताओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा. रघुनाथपुर ग्रिड से आने वाली सप्लाई के रास्ते में पेड़ गिरने व पोल तथा तार के क्षतिग्रस्त होने से यह स्थिति उत्पन्न हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >