सीवान में आज थम जायेगा चुनाव प्रचार

जिले सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में 6 नवंबर को होने वाले मतदान को लेकर मंगलवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जायेगा. इधर प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है. प्रशासनिक स्तर पर 2908 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने की तैयारी चल रही है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है.

प्रतिनिधि, सीवान. जिले सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों में 6 नवंबर को होने वाले चुनाव को लेकर मंगलवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम जायेगा. इधर प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत लगा दी है. प्रशासनिक स्तर पर 2908 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान कराने की तैयारी चल रही है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिशा-निर्देश जारी किया है. जिले की आठ विधानसभा सीटों के लिए कुल 76 प्रत्याशी मैदान में हैं. सोमवार को प्रशासनिक स्तर पर पूरे दिन शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने की तैयारियों पर मंथन चलता रहा. इस बीच बूथों पर सुरक्षा बलों की तैनाती से लेकर मतदान कर्मियों को बूथ पर रवाना करने के पूर्व की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाता रहा. वहीं सोमवार को चुनाव प्रचार में प्रत्याशियों ने पूरी ताकत लगा दी. दलीय प्रत्याशियों के साथ ही चुनाव मैदान में उतरे निर्दलीय प्रत्याशी भी सुबह से मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के प्रयास में जुटे रहे. पूरे दिन प्रचार वाहनों का शोर शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण इलाकों तक में मचा रहा. कई इलाकों में प्रत्याशी सुबह सात बजे से ही व्यक्तिगत जनसंपर्क को तरजीह देने में लगे रहे. प्रत्याशियों ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन क्षेत्रों की ओर रुख करने का प्लान निर्धारित किया जो इलाके उनसे छूटे हुए हैं. 2908 मतदान केंद्रों पर होगा मतदान- प्रशासनिक स्तर पर भी जिले के 2908 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने की तैयारियां चलती रही. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने वरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराने को लेकर इस संबंध में दिशानिर्देश जारी किया. इसके साथ ही मतदान को तैनात किए जाने वाले कर्मियों के लिए वाहन उपलब्धता, मतदान केंद्रों पर पुलिस बल तथा केंद्रीय बल की प्रतिनियुक्ति सहित विभिन्न विषयों पर पूरे दिन तैयारियां चलती रही. इधर प्रशासनिक स्तर पर विशेष तौर पर नदी से सटे इलाकों में रीवर पेट्रोलिंग तथा यूपी की सीमा से लगे इलाकों के अतिरिक्त गश्ती की तैयारियां चलती रही. इसके अलावा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन चेक बैरियर पर अतिरिक्त निगरानी रखने का निर्देश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >