Siwan News : चैनपुर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में रविवार की देर शाम सर्पदंश की घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी राजनेत महतो की 60 वर्षीय पत्नी के रूप में हुई है .जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला अपने घर के आसपास कार्य कर रही थीं. इसी दौरान जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया. परिजनों ने निजी वाहन से सीवान ले जा रहे थे तभी रास्ते में हीं उनकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में क्षेत्र में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ गई हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से जागरूकता अभियान चलाने तथा सर्पदंश से बचाव और त्वरित उपचार की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है.
सीवान: नवादा गांव में बुजुर्ग महिला को सांप ने डसा, इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत
सीवान जिले के नवादा गांव में रविवार शाम एक दुखद घटना में सर्पदंश से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. बरसात के मौसम में क्षेत्र में सांपों की घटनाओं में वृद्धि देखी जा रही है, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल है.

सीवान: नवादा गांव में बुजुर्ग महिला को सांप ने डसा, इलाज के लिए ले जाने के दौरान मौत