सीवान: हसनपुरा में नदी में बहे बुजुर्ग का पांचवें दिन भी नहीं लगा सुराग, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

सीवान के बसंत नगर गांव में नदी की तेज धार में बह गए 60 वर्षीय उमा सहनी का पांचवें दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है. परिवार की चिंता बढ़ती जा रही है, वहीं ग्रामीण भी लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं.

सीवान: एमएच नगर थाना क्षेत्र के बसंत नगर गांव में नदी की तेज धारा में बह गए 60 वर्षीय बुजुर्ग उमा सहनी का पांचवें दिन मंगलवार को भी कोई सुराग नहीं मिल सका. लगातार पांच दिनों से चल रही तलाश के बावजूद उनका पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है. परिवार के सदस्य दिन-रात रो-रोकर बेहाल हैं, जबकि पूरे गांव में मायूसी का माहौल है.

स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों ने बसंत नगर से लेकर हसनपुरा, रजनपुरा, बखरी, चैनपुर और सिसवन तक नदी किनारे व्यापक स्तर पर खोजबीन शुरू कर रखी है. आसपास के गांवों के लोगों से भी अपील की जा रही है कि यदि नदी में लापता बुजुर्ग के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल परिजनों या स्थानीय प्रशासन को सूचना दें.

नाव निकालने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे उमा सहनी नदी किनारे पानी में डूबी अपनी नाव को जलकुंभी हटाकर निकालने का प्रयास कर रहे थे. इसी दौरान नदी की तेज धारा में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बह गए. देखते ही देखते वह जलकुंभी के बीच लापता हो गए. घटना के बाद से ग्रामीण लगातार उनकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है.

परिजनों की बढ़ी बेचैनी

लगातार पांच दिनों से कोई सुराग नहीं मिलने के कारण परिजनों की बेचैनी बढ़ गई है. परिवार के लोग किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं, जबकि ग्रामीण भी जल्द से जल्द उनका पता लगाने की मांग कर रहे हैं. पूरे इलाके में घटना को लेकर चिंता और शोक का माहौल बना हुआ है.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umashankar ram

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >