दुबई में मजदूरी कर रहे बड़हरिया के युवक की बुखार से मौत, 9 दिन बाद ताबूत में गांव पहुंचा शव

सीवान के पहाड़पुर गांव के एक युवक की दुबई में मजदूरी के दौरान बुखार से मौत हो गई। नौ दिनों बाद उसका पार्थिव शरीर ताबूत में गांव पहुंचा, जिससे परिजनों में गहरा शोक छा गया।

सीवान: बड़हरिया थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव निवासी एक युवक की दुबई में बुखार से मौत हो गई. मंगलवार की शाम नौ दिनों बाद जब उसका पार्थिव शरीर ताबूत में गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. गांव में शोक की लहर दौड़ गई.

तीन महीने पहले गया था दुबई

मृतक की पहचान पहाड़पुर निवासी रामाशीष यादव के 28 वर्षीय पुत्र डब्ल्यू यादव के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, वह करीब तीन महीने पहले दुबई के अजमान स्थित एसीसी कंपनी में मजदूरी करने गया था. वहां बुखार से पीड़ित होने के बाद 12 जुलाई को उसकी मौत हो गई.

कानूनी प्रक्रिया के बाद गांव पहुंचा शव

विदेश में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मंगलवार की शाम उसका शव ताबूत में गांव लाया गया. शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. पत्नी अनीता देवी बार-बार बेहोश हो रही थीं, जबकि मां गैसिया देवी अपने छोटे बेटे की मौत से बेसुध हो गईं.

पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया

डब्ल्यू यादव तीन भाइयों में सबसे छोटे थे. करीब छह वर्ष पहले उनका विवाह हुआ था. उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री हैं. परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की असामयिक मौत से पूरे परिवार पर आर्थिक और मानसिक संकट गहरा गया है.

जनप्रतिनिधियों ने जताई संवेदना

घटना की सूचना मिलने पर मुखिया रविशंकर कुमार पप्पू, उपमुखिया सुजीत साह, सामाजिक कार्यकर्ता उपेंद्र साह, रोहित यादव, शंकर यादव, आदर्श यादव, अवधेश पटेल, चंद्रमा यादव, मो. फारूक, विकेश पटेल, अमरेश पंडित, मंडल यादव सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मृतक के घर पहुंचे. सभी ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी.

आर्थिक सहायता की उठी मांग

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने राज्य सरकार से मृतक के आश्रित परिवार को उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि परिवार को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Mishra

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >