डीपीएम ने स्कूलों का किया औचक निरीक्षण

डीपीएम (एमडीएम) विपुल कुमार ने शनिवार को प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया व एमडीएम संचालन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. साथ ही, उन्होंने हेडमास्टरों को कई आवश्यक निर्देश दिये.

बड़हरिया. डीपीएम (एमडीएम) विपुल कुमार ने शनिवार को प्रखंड के विभिन्न स्कूलों का औचक निरीक्षण किया व एमडीएम संचालन सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया. साथ ही, उन्होंने हेडमास्टरों को कई आवश्यक निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षक व छात्र पंजी, एमडीएम पंजी सहित अन्य पंजियों की जांच की. उन्होंने मध्याह्न भोजन बनाने व परोसने के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि भोजन की गुणवत्ता और पौष्टिकता पर अवश्य ध्यान दिया जाय. भोजन करने से पहले बच्चे हाथों की सफाई करें,इसका विशेष ख्याल रखा जाए. बरसात के इस मौसम में तरह-तरह के कीट-पतंग उत्पन्न होते हैं व भोजन को प्रदूषित कर सकते हैं.इससे बचाव के लिए रसोइयों सहित पूरे विद्यालय परिवार को सावधान व सतर्क रहने की जरुरत है. उन्होंने पोषण वाटिका पर बल देते हुए कहा कि इससे बच्चों को ताजी सब्जियां मिल पायेंगी. उन्होंने ”एक पेड़ नाम के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण करने व उसकी तस्वीर अपलोड करने का निर्देश दिया. उन्होंने मवि महमूदपुर, उमवि बालापुर, उमवि भलुआं, मवि लकड़ी, मवि पकड़ी, पीएस कुवहीं, एनपीएस महम्मदपुर सहित दर्जनभर स्कूलों का औचक निरीक्षण किया. इस मौके पर प्रखंड एमडीएम प्रभारी दिलीप कुमार भी उनके साथ उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >