काम पर लौटे सदर अस्पताल के डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी

मंगलवार की देर शाम उपचार कराने आये मरीज के परिजनों द्वारा डॉक्टर की पिटाई किए जाने के बाद लगभग चार घंटे तक डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा को ठप रखा.सदर अस्पताल के आपात कक्ष में उपचार कराने आए मरीजों के परिजनों ने जब इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की तो रात्रि लगभग 9.30 बजे एसडीएम आशुतोष गुप्ता सदर अस्पताल पहुंचे तथा स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत की.डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की मांग थी कि जब तक हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होगा तक आपात सेवा शुरू नहीं होगी.एसडीएम ने हस्तक्षेप करते हुए अधीक्षक द्वारा नगर थाने में दिए आवेदन पर एफआइआर दर्ज कराया गया.एफआइआर दर्ज हों के बाद लगभग रात्रि लगभग 10 बजे सदर अस्पताल में आपात सेवा बहाल हुई.

प्रतिनिधि,सीवान.मंगलवार की देर शाम उपचार कराने आये मरीज के परिजनों द्वारा डॉक्टर की पिटाई किए जाने के बाद लगभग चार घंटे तक डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा को ठप रखा.सदर अस्पताल के आपात कक्ष में उपचार कराने आए मरीजों के परिजनों ने जब इसकी शिकायत जिला प्रशासन से की तो रात्रि लगभग 9.30 बजे एसडीएम आशुतोष गुप्ता सदर अस्पताल पहुंचे तथा स्वास्थ्यकर्मियों से बातचीत की. डॉक्टरों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की मांग थी कि जब तक हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होगा तक आपात सेवा शुरू नहीं होगी.एसडीएम ने हस्तक्षेप करते हुए अधीक्षक द्वारा नगर थाने में दिए आवेदन पर एफआइआर दर्ज कराया गया.एफआइआर दर्ज हों के बाद लगभग रात्रि लगभग 10 बजे सदर अस्पताल में आपात सेवा बहाल हुई. परिजनों के खिलाफ डॉक्टर के बयान पर दर्ज हुआ है एफआइआर आपात कक्ष के डॉक्टर पर हमला करने के मामले में डॉक्टर के आवेदन पर नगर थाने में कांड संख्या 799/25 दर्ज हुआ है.आवेदन में डॉक्टर द्वारा कहा गया है कि 30 सितंबर को उनकी ड्यूटी सदर अस्पताल, के आपातकालीन विभाग में अपराहन 02:00 बजे से अपराहन 09:00 बजे तक थी. इमरजेंसी में आये मरीजों का इलाज किया जा रहा है,जिस क्रम में अपराहन 04:51 बजे दरौंदा प्रखंड के धानाडीह निवासी वृजनन्दन सिंह के पुत्र मरीज अजीत कुमार सिंह आपातकालीन कक्ष में आयें.डॉक्टर द्वारा आरोप लगाया गया है कि मरीज के परिजनों के द्वारा उनके साथ मारपीट किया गया और उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे थें एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के साथ गाली गलौज करते हुए उनके साथ भी मारपीट करने लगे. बीच-बचाव करने आयी महिला कर्मियों के साथ भी अभद्रता किया एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को मारा-पीटा गया. आपातकालीन कक्ष में मौजूद दस्तावेज को भी नष्ट करने का प्रयास किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >