डीएम ने की चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

आगामी विधानसभा चुनाव को स्वच्छ,निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की तैयारियों समीक्षा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने सोमवार को किया.

प्रतिनिधि, सीवान. आगामी विधानसभा चुनाव को स्वच्छ,निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की तैयारियों समीक्षा जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने सोमवार को किया. बैठक में मुख्य रूप से वाहन कोषांग, विधि-व्यवस्था कोषांग, आदर्श आचार संहिता कोषांग, बज्रगृह-सह-मतगणना कोषांग, स्वीप, प्रेषक कोषांग, कार्मिक कोषांग की विस्तृत समीक्षा की. वाहन कोषांग की समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की उपलब्धता, अधिग्रहण एवं ट्रैकिंग की व्यवस्था की सभी तैयारियां ससमय पूर्ण कर ली जाए. निर्देश दिया कि सभी वाहनों का पूर्व सर्वेक्षण कर उनकी स्थिति का आंकलन विधानसभा वार किया जाए तथा आवश्यकता के अनुरूप अतिरिक्त वाहनों की पहचान कर ससमय अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रारंभ की जाए. विधि व्यवस्था कोषांग की समीक्षा के क्रम में शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा करते हुए जिले में चिन्हित संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची को अद्यतन करने व फ्लैग मार्च के आयोजन पर बल दिया. आदर्श आचार संहिता कोषांग की समीक्षा के दौरान कहा कि आदर्श आचार संहिता के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित पदाधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें. जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा राजनीतिक दलों एवं अभ्यर्थियों द्वारा किए जाने वाले प्रचार-प्रसार, सार्वजनिक स्थानों के उपयोग एवं सोशल मीडिया पर निगरानी रखने हेतु टीमों को अलर्ट मोड में रहने को कहा. बज्रगृह-सह-मतगणना कोषांग की समीक्षा करते हुए कहा कि बज्रगृह (स्ट्रॉंग रूम) की सुरक्षा, सीसीटीवी कवरेज, डबल लॉक व्यवस्था, 24×7 निगरानी आदि, मतगणना स्थल की संरचना, विधि व्यवस्था, कर्मचारियों की तैनाती एवं गणना प्रशिक्षण की रूपरेखा पर भी चर्चा की. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के वरीय अधिकारियों एवं नोडल पदाधिकारी को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण, दायित्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रकृति का है, इसलिए सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन गंभीरता, तत्परता एवं पूर्ण निष्ठा के साथ सुनिश्चित करें. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन हो, बैठक में अपर समाहर्त्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता लोक शिकायत निवारण, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >