आशा की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा

हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के तेलकथू स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को आशा की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई. यह बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार के नेतृत्व में व बीसीएम सुनीता कुमारी के उपस्थिति में किया गया. बैठक में यूनिसेफ के बीएमसी अमित कुमार, सीएचओ राजेन्द्र कुमार तथा एएनएम अंजली प्रसाद भी उपस्थित रहे.

प्रतिनिधि, हसनपुरा. हसनपुरा प्रखंड क्षेत्र के तेलकथू स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को आशा की एक महत्वपूर्ण बैठक की गई. यह बैठक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार के नेतृत्व में व बीसीएम सुनीता कुमारी के उपस्थिति में किया गया. बैठक में यूनिसेफ के बीएमसी अमित कुमार, सीएचओ राजेन्द्र कुमार तथा एएनएम अंजली प्रसाद भी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान बीसीएम सुनीता कुमारी ने सभी आशा से अपने-अपने क्षेत्रों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण कार्य को गति देने तथा ड्यू लिस्ट को अद्यतन करने पर जोर दिया. कहा कि प्रत्येक आशा अपने क्षेत्र में गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं तथा टीकाकरण योग्य बच्चों की पहचान कर सूची अपडेट करें, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ समय पर प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंच सके. साथ ही, उन्होंने कहा कि आशा मातृ स्वास्थ्य, शिशु पोषण और परिवार नियोजन के प्रति लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ हैं. उनके समर्पण से ही गांव-गांव तक सरकारी स्वास्थ्य योजनाएं सफलतापूर्वक पहुंच रही हैं. उन्होंने नियमित गृह भ्रमण, रिपोर्टिंग और फॉलोअप पर विशेष बल दिया. मौके पर चांदतारा खातून, प्रभावती देवी, मीरा देवी, केशव, मुनि देवी सहित दर्जनों आशा उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >