जिले में 14 से 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ श्रीनिवास प्रसाद ने की
प्रतिनिधि,सीवान. जिले में 14 से 18 दिसंबर तक आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई. अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ श्रीनिवास प्रसाद ने की.बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वरीय अधिकारियों के अलावा डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, वीसीसीएम, जेएसआई, जीविका के जिला प्रतिनिधि तथा सभी प्रखंडों से आए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, सीडीपीओ, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक एवं प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक मौजूद रहे.
बैठक में सिविल सर्जन ने कहा कि पोलियो उन्मूलन राष्ट्रीय प्राथमिकता का विषय है और इसके लिए जिले में शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित करना अनिवार्य है. उन्होंने सभी पीएचसी प्रभारी चिकित्सकों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान स्वयं प्रखंड स्तर पर निरीक्षण करते रहें तथा पर्यवेक्षण पत्र जारी करें, ताकि हर गतिविधि की सघन मॉनिटरिंग हो सके और किसी भी प्रकार की कमी को समय रहते दूर किया जा सके.
सिविल सर्जन ने हाई रिस्क एरिया, नोमेड, ईंट भट्टा, सुपरवाइजर व ट्रांजिट टीम का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि इन सभी क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में एक भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित नहीं रहना चाहिए इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों को पूरी सतर्कता और गंभीरता के साथ तैनात रहने का निर्देश दिया गया.उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान के दौरान टीमों की नियमित फीडबैक ली जाए, आवश्यक संसाधन समय पर उपलब्ध कराए जाएं और हर बच्चे तक पोलियो की बूंद पहुंचाने के लक्ष्य को शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए.बैठक में जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ अरविंद कुमार एवं जिला स्वास्थ्य समिति के कार्यक्रम प्रबंधक विशाल कुमार सिंह भी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.