मकान में लगी आग, दो लाख नकद व लाखों के गहने जले

सुरहुरीडीह निवासी सुरेश राम के करकट नुमा मकान में बुधवार की रात अचानक अगलगी में दो लाख नकद व लाखों के गहने सहित अन्य रखें सामान जलकर राख हो गया.

हसनपुरा. एमएच नगर थाना के सुरहुरीडीह निवासी सुरेश राम के करकट नुमा मकान में बुधवार की रात अचानक अगलगी में दो लाख नकद व लाखों के गहने सहित अन्य रखें सामान जलकर राख हो गया. अगलगी की लपटें व शोरगुल सुनकर स्थानीय लोगों ने आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े, काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक घर में रखे दो लाख नकद, सोने व चांदी के पांच थान आभूषण, फर्नीचर, अनाज, कपड़ा व आवश्यक कागजात जल कर राख हो गया. पीड़ित के अनुसार रात करीब 10 बजे सभी परिवार के सदस्य खाना खाकर सो रहे थे. तभी अचानक करकट नुमा घर में आग लग गयी. जब नींद टूटी तो देखा कि आग की लपटें पूरे घर में फैल गई है. तभी शोर मचाना शुरू किया. उसके बाद घर के सभी सदस्य किसी तरह घर से बाहर निकल कर अपनी जान बचायी. ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया, तब तक देखते ही देखते पूरे घर का सामान जलकर राख हो गया. पीड़ित ने बताया कि बेटी के विवाह के लिए रखे 2 लाख नकद, सोने व चांदी के पांच थान गहना आदि जल कर राख हो गया. वहीं पीड़ित ने स्थानीय थाना व सीओ को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >