भांजी की शादी में आये मामा को अपराधियों ने मारी गोली

थाना क्षेत्र के कोइरी गांवा में भांजी की शादी में बहन को इमिली घोटाने आये मामा को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. मामले में संजय कुमार गिरि ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. घायल इसी थाना क्षेत्र के मीर सूरहियां निवास मैनेजर गिरि का पुत्र गोविंद कुमार गिरि है.

सीवान/बड़हिरया. थाना क्षेत्र के कोइरी गांवा में भांजी की शादी में बहन को इमिली घोटाने आये मामा को अपराधियों ने गोली मारकर घायल कर दिया. मामले में संजय कुमार गिरि ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है. घायल इसी थाना क्षेत्र के मीर सूरहियां निवास मैनेजर गिरि का पुत्र गोविंद कुमार गिरि है. थाना में दिये आवेदन में दुल्हन के पिता संजय कुमार गिरि ने कहा है कि मेरी बेटी की बारात 22 नवंबर को भगवानपुर थाना क्षेत्र के बांकाजुआ गांव से आयी थी. द्वार पूजा पश्चात जयमाल के समय असामाजिक तत्व के व्यक्ति शराब पीकर मेरे दरवाजे पर आये और बेवजह परिजनों से मारपीट कर झगड़ा करने लगे. इसके बाद दुल्हे की गाड़ी का पीछे का शीशा तोड़कर उसमेें सूटकेस में रखे छह से सात लाख के गहना सहित तकरीबन एक लाख रुपये के दुल्हन का कपड़ा लूट लिया. इस दौरन इन लोगों ने दुल्हा पर भी जानलेवा हमला कर दिया. परंतु वे किसी तरह गाड़ी से निकलकर जान बचाकर भाग निकले. पीड़ित ने आवेदन में कहा है कि घटना के कुछ देर बाद मेरे रिश्तेदार मीर सूरहिया निवासी गोविंद गिरि को जान मारने की नियत से अपराधियों ने गोली चला दी. जहां गोली इमली घोटाने आए रिश्तेदार के पैर में लग गयी. उन्होंने आवेदन में आगे कहा है कि घटना के संबंध में जब जानकारी ली गयी तो पता चला कि गांव के ही बाल्मीकि प्रसाद उर्फ अश्वनी कुमार द्वारा एक साजिश के तहत घटना को अंजाम देने का प्रयास किया गया. साथ ही यह भी ज्ञात हुआ कि इसके सह पर ही इनके पट्टीदार सोनू कुमार द्वारा गाड़ी पर हमला कर सूटकेस से भरा गहना व दुल्हन का कपड़ा लूटने के साथ ही रिश्तेदार गोविंद गिरि को गोली मारी गयी है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि घटना के बाद डायल 112 को सूचना दी गयी. जिसके बाद एएसआई कुंदन कुमार द्वारा घटना की जांच की गयी. गोली से घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया. इधर पीड़ित ने मामले में उक्त के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने बताया कि आवेदन मिला है, अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >