38 पंचायतों में 19 मई को सहयोग शिविर

सरकार के निर्देश पर आम नागरिकों को अपनी समस्याएं शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिले में सहयोग शिविर आयोजित किया जायेगा.प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित होगा. 19 मई को जिले के सभी प्रखंडों में चयनित 38 पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा

प्रतिनिधि, सीवान. सरकार के निर्देश पर आम नागरिकों को अपनी समस्याएं शिकायतें एवं सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रखने तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से जिले में सहयोग शिविर आयोजित किया जायेगा.प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित होगा. 19 मई को जिले के सभी प्रखंडों में चयनित 38 पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा. सभी 38 पंचायतों के लिए वरीय पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में निर्धारित रोस्टर के अनुसार शिविर का आयोजन किया जाएगा. शिविर का आयोजन पंचायत सरकार भवन अथवा निकट के सार्वजनिक स्थल पर किया जाएगा. संबंधित पदाधिकारी शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर आम लोगों से सीधे संवाद करेंगे. प्राप्त शिकायतों का मौके पर ही निबटारा अथवा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. आवेदन से संबंधित व्यवस्था: डीपीआरओ ने बताया कि शिविर आयोजन से पूर्व 30 दिनों तक आवेदन प्राप्त करने की व्यवस्था की जाएगी. पंचायत, थाना, प्रखंड, अंचल एवं अनुमंडल स्तर के सभी पदाधिकारी आवेदन संग्रह करेंगे. पदाधिकारियों की भूमिका भी तय की गयी है. प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी शिविर के सफल आयोजन के लिए उत्तरदायी बनाया गया है. वरीय पदाधिकारी शिविर की अध्यक्षता करेंगे एवं शिकायतों के समाधान की निगरानी करेंगे. जिला पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने शिविर को लेकर व्यापक प्रचार-प्रसार की बात कही है, ताकि ताकि अधिक से अधिक लोग इस पहल का लाभ उठा सकें. डीएम ने सभी नागरिकों से अपील किया है कि सहयोग शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे प्रशासन के समक्ष रखें तथा इस जन-हितैषी पहल का लाभ उठाएं. यहां प्रथम पाली में आयोजित होगा शिविर- पचरूखी के उखई, सिसवन के सिसवा कला, सीवान सदर के सियाड़ी, दरौंदा के पिनर्थू खुर्द, हुसैनगंज के सिधवल, रघुनाथपुर के कुशहरा, महाराजगंज के बलऊ, जीरादेई के हसुआ, गोरेयाकोठी के दुघड़ा, दरौली के सरहरवा, गुठनी के सोनहुला, मैरवा के बडगांव, बड़हरिया के औराई, हसनपुरा के सहुली, लकड़ी नबीगंज के भादा खुर्द, नवतन के मुरारपट्टी, बसंतपुर के राजपुर, भगवानपुर हाट के शंकरपुर व आन्दर के पतार पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन प्रथम पाली में होगा. यहां द्वितीय पाली में आयोजित होगा शिविर- पचरुखी के भटवलिया, सिसवन के रामपुर, सीवान सदर के सरावें, दरौंदा के करसौत, हुसैनगंज के प्रतापपुर, रघुनाथपुर के खुजवां, महाराजगंज के शिवदह, जीरादेई के छोटका मांझा, गोरेयाकोठी के भिट्ठी, दरौली के करोम, गुठनी के चित्ताखाल, मैरवा के बभनौली, बडहरिया के पकड़ी, हसनपुरा के पियाउर, लकड़ी नबीगंज के बलडीहा, नवतन के खाप बनकट, बसंतपुर के कन्हौली, भगवानपुर हाट के मिरजुमला व आन्दर के मानपुर पतेजी पंचायत में द्वितीय पाली में शिविर का आयोजन होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >