संगठन को सक्रिय करने के लिए अभियान चलायेगी कांग्रेस

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में जिला कमेटी की बैठक हुई. बैठक में मौजूद प्रदेश कमेटी की तरफ से आए पर्यवेक्षक प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन को लेकर गंभीर है. गांव-गांव जाकर संगठन को सक्रिय करने करने के लिए सभी लोगों को अपने स्तर से काम करना होगा.

सीवान. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में जिला कमेटी की बैठक हुई. बैठक में मौजूद प्रदेश कमेटी की तरफ से आए पर्यवेक्षक प्रमोद श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस संगठन सृजन को लेकर गंभीर है. गांव-गांव जाकर संगठन को सक्रिय करने करने के लिए सभी लोगों को अपने स्तर से काम करना होगा. जो लोग भी सक्रिय नहीं होंगें उनकी जगह नये लोगों को लाया जाएगा. किसान कांग्रेस के राज्य महासचिव अशोक सिंह ने कहा कि जन-जन की पुकार है कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति में खड़ी हो और लोगों के दुख दर्द को समझने के लिए सुदूर इलाके में कांग्रेस की टीम शीघ्र जाकर उनकी दुख तकलीफों के साथ जुड़ेगी.

कांग्रेस जिला कमेटी, उत्तराखंड के बीजेपी नेता व मंत्री के पति गिरधारी लाल की गिरफ्तारी को लेकर उत्तराखंड के राज्यपाल को पत्र भेजेगी. वहीं उत्तराखंड के बीजेपी नेता की गिरफ्तारी और मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाने एवं मनरेगा के मूल सोच को बिखंडित करने के खिलाफ 8 जनवरी को जेपी चौक पर प्रदर्शन करेगी. महिला शिक्षा की अग्रणी सेनानी फातिमा शेख की जयंती 9 जनवरी को महाराजगंज में तथा स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को गोरेयाकोठी के जगदीशपुर में मनाने का फैसला हुआ. बैठक में कांग्रेस नेता मेराज अहमद, विश्वनाथ यादव, पूनम सिंह,मो. अली हुसैन, पंचदेव राम, शशि कुमार, सत्येन्द्र नारायण सिंह, संस्कार यादव, ध्रुव लाल कुशवाहा, अलाउद्दीन अहमद, संजय सिंह,विकास तिवारी,अमितेश पाण्डेय, मेमतारा खातून, अनंत तिवारी, अमित कुशवाहा, शहाबुद्दीन साह, मो. सुहैल, वैद्यनाथ महतो,संजय कुमार,आशीष कुमार, मनुल कुमार मिश्रा,रवि कुमार सिंह, सरवर परवेज समेत दर्जनों लोग शामिल थे.

कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी लुई ब्रेल की जयंती

लुई ब्रेल की जयंती रविवार को कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई. जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि लुई ब्रेल का जीवन प्रेरणादायक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >